फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two groups clashed due to election rivalry, eight injured

Raebareli News: चुनावी रंजिश में दो गुट भिड़े, आठ घायल

Mon, 26 May 2025 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 26 May 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed due to election rivalry, eight injured
शिवगढ़ (रायबरेली)। चुनावी रंजिश में शनिवार रात दो गुट भिड़ गए। कुल्हाड़ी व सरिया से एक-दूसरे पर हमला किया। इसमें प्रधान संघ के अध्यक्ष समेत आठ लोग घायल हो गए। प्रधान संघ के अध्यक्ष समेत दो लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आठ हमलावरों पर जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


शिवगढ़ थाना क्षेत्र के तिवारीपुर मजरे जड़ावगंज के ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह रात 8.30 बजे गोशाला से घर जा रहे थे। इसी दौरान सुगंधखेड़ा गांव के मनोज लोधी ने साथियों के साथ मिलकर कुल्हाड़ी व सरिया से हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों की तरफ से मारपीट हो गई। एक पक्ष से प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह, संजय लोधी, अभिषेक सिंह और दूसरे पक्ष से मनोज कुमार, शालिनी, सीमा, विनोद कुमार, राम प्रकाश घायल हुए।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी पहुंचाया, जहां संजय लोधी व प्रधान संघ अध्यक्ष पवन सिंह की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रधान संघ अध्यक्ष का कहना है कि आरोपी मनोज ने शनिवार को ही सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रधानी चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। चुनावी रंजिश में ही घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे पक्ष के घायल मनोज का कहना है कि ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष ने संजय लोधी को ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करवा दिया है। इसका विरोध करने पर मारपीट की गई। थाना प्रभारी बिंध्य विनय रावत ने बताया कि ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष की तहरीर पर सुगंधखेड़ा मजरे जड़ावगंज गांव निवासी रामप्रकाश, मनोज कुमार, विनोद कुमार, प्रांशू, प्रमोद और अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। दूसरे पक्ष की तहरीर मिलने पर भी केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed