फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two friends died in a collision with an uncontrolled vehicle

Raebareli News: बेकाबू वाहन की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 15 May 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two friends died in a collision with an uncontrolled vehicle
मिल एरिया थाना क्षेत्र में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन।
अमावां (रायबरेली)। मिल एरिया इलाके में बुधवार को एक बेकाबू बोलेरो की टक्कर से दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मिल एरिया थाना क्षेत्र के पूरे शिवा मजरे सिधौना गांव निवासी रामराज उर्फ राजू (35) पुत्र बाबूलाल खेती करते थे। शाम तीन बजे किसी काम से राजू अपने साथी राकेश (30) के साथ शहर की तरफ जा रहे थे। रायबरेली-अयोध्या मार्ग स्थित तकिया चौराहे के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए।

टक्कर इतनी तेज थी कि राजू की मौके पर ही मौत हो गई। राकेश को सीएचसी अमावां पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने राकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। राकेश को लखनऊ ट्राॅमा सेंटर ले जाया गया, जहां रात सात बजे चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बोलेरो की रफ्तार तेज थी, जिस कारण गाड़़ी चालक वाहन को संभाल नहीं पाया और बाइक से टकरा गया। थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि चालक बोलेरो को मौके पर छोड़कर भाग गया। तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन



दो मौतों से गांव में पसरा मातम
राजू पेशे से किसान थे। परिवार में पत्नी उर्मिला के अलावा एक बेटा मनीष (12), बेटी कोमल (16) हैं। राजू खेती के साथ ही लोगों की मदद करने में भी आगे रहते थे। राजू की मौत ने सभी को झकझोर दिया है। पत्नी व बच्चों के आंसू नहीं थम रहे हैं। सभी का कहना है कि यह सब कैसे हो गया। राकेश भी खेती करते थे। राकेश की मौत से उनके परिजनों के भी आंसू नहीं थम रहे हैं। घटना से ग्रामीण गमगीन हैं। दो युवकों की मौत से गांव में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed