फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two dies due to cold in city

ठंड लगने से वृद्ध और महिला की मौत

Sat, 06 Jan 2018 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Jan 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two dies due to cold in city
ठंड - फोटो : Amar Ujala

जिले में सर्दी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भोर में कड़ाके  की ठंड रही, लेकिन सुबह 11 बजे सूर्य देव के दर्शन हुए तो कुछ राहत मिली, लेकिन शाम ढलते ही लोग फिर सर्दी के कारण घरों में दुबक गए।

विज्ञापन


उधर, खीरों क्षेत्र में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई। परिवारीजनों से सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने घटना की जांच की। एसडीएम ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। यदि ठंड से मौत होने की पुष्टि हो गई तो सहायता दी जाएगी।
विज्ञापन


जमकोरियापुर निवासी श्रीपाल (72) शुक्रवार की शाम शौच के लिए गए थे, तभी उन्हें तेज ठंड लग गई। वह कांपते हुए घर पहुंचा। हालत बिगड़ने पर जब तक परिवारीजन उन्हें सीएचसी खीरों पहुंचाते, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। छोटे भाई रविशंकर ने कहा है कि उसके भाई की मौत ठंड लगने से हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना में राजरानी (45) पत्नी रामफेर दो दिन से बीमार थी। शुक्रवार देर शाम शौच के लिए गई थी। वहां से ठंड से कांपते हुए घर पहुंची। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर नजदीक के एक प्राइवेट डॉक्टर के पास ले गए, जहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक बताते हुए इलाज से इंकार कर दिया। जब तक परिजन उन्हें सीएचसी खीरों पहुंचाते, तब तक राजरानी की मौत हो गई। घर वालों का कहना है कि उनकी ठंड से मौत हुई है।  


ठंड से हुई मौतों की सूचना मिली तो मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल संतोष कुमार ने घटना की जांच की। इस संबंध में उपजिलाधिकारी लालगंज मदन कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल के माध्यम से घटना की जांच कराई जा रही है। यदि ठंड से मौत होने की पुष्टि हो गई तो पीड़ित परिवार वालों को नियमानुसार सरकारी सहायता दिलाई जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed