फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two criminals arrested in encounter, shot in the leg

Raebareli News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिफ्तार, पैर में लगी गोली

Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 12 May 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Two criminals arrested in encounter, shot in the leg
पुलिस मुठभेड़ में घायल चंद्रशेकर केसरवानी।
बछरावां। एसएसबी जवान दुर्गेश कुमार के माता-पिता से बीती बुधवार रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर 5.35 लाख की लूट की थी। सोमवार रात को पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की थी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


दूलमपुर मजरे कुंदनगंज गांव निवासी संतराम अपनी पत्नी शंभू देवी और पांच वर्षीय पोते ध्रुव के साथ बुधवार रात सात बजे महराजगंज इलाके के घुरौना गांव बाइक से निमंत्रण में जा रहे थे। करनपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। दंपती ने विरोध किया तो बदमाशों ने कनपटी पर तमंचा लगा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने संतराम की पत्नी की चेन समेत पांच लाख के जेवर उतरवा लिए। 35 हजार रुपये की नकदी छीन ली। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाते हुए बाइक से भाग निकले थे। पुलिस ने मामले में लूट की एफआईआर दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के खुलासे के लिए एसपी रवि कुमार के निर्देश पर एसओजी, सीओ महराजगंज, एएसपी पर्यवेक्षण और बछरावां पुलिस की टीम को लगाया गया था। सोमवार रात को बछरावां के देवपुरी के बगल में शारदा सहायक नहर के पास पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान लूट में शामिल चंद्रशेखर केशरवानी उर्फ पप्पू निवासी चौक बाजार माधौपुर गौरीगंज अमेठी और सोनी सिंह उर्फ शिव सहाय निवासी प्रतापगढ़ बाइक से आते दिखे।


इस पर पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर सीएचसी बछरावां लेकर आई। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी आलोक सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed