फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two coaches to be sent to Mozambique leave for Mumbai Port

मोजांबीक भेजे जाने वाले दो कोच मुंबई पोर्ट के लिए रवाना

Sat, 09 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two coaches to be sent to Mozambique leave for Mumbai Port
लालगंज के आधुनिक रेल कोच कारखाने से मुंबई पोर्ट तक भेजने के लिए ट्रक से रवाना किए जा रहे मोजांबीक ? - फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में दक्षिण पूर्वी अफ्रीका के देश मोजांबीक के लिए बनाए गए दो कोचों को ट्रक पर लोड करके मुंबई पोर्ट भेजने के लिए कारखाने के बाहर निकाला गया। इसी तरह से एक सप्ताह के भीतर तैयार 12 डिब्बों की पूरी रैक को ट्रकों के जरिए मुंबई पोर्ट के लिए रवाना कर दिया जाएगा। इनके 10 दिन का सफर तय करके मुंबई पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार को दो कोचों जिनमें से एक एसी चेयर कार व दूसरा एसी थ्री टियर कोच है, को ट्रक पर लोड करके मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया। इन कोचों से पहियों को अलग कर लिया गया है। ऐसा ट्रांस्पोर्टेशन की सुविधा के लिए किया गया है। पहियों को अलग से भेजा जाएगा। इन कोचों के दस दिन में मुंबई पोर्ट तक पहुंचने का अनुमान है। दिल्ली की एक फर्म ने इन्हें आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने से मुंबई तक ले जाने का जिम्मा लिया है। मुंबई पोर्ट से होकर नवंबर महीने के मध्य तक इन कोचों के समुद्री मार्ग से मोजांबीक तक पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed