फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two cars collided, advocate died

Raebareli News: दो कारें भिड़ीं, अधिवक्ता की मौत

Wed, 16 Apr 2025 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 16 Apr 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two cars collided, advocate died
लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर जगतपुर थाना क्षेत्र के इंशौर ड्रेन के पास हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार शाम वनवे पर दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे में प्रयागराज की ओर से आ रहे कार सवार अधिवक्ता की मौके पर मौत हो गई। पुलिस व ग्रामीणों ने शव को किसी तरह कार से बाहर निकला। लखनऊ की ओर से आ रही दूसरी कार में सवार सभी 10 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल कराया गया।
विज्ञापन


मंगलवार शाम लखनऊ के बिजनौर मोहल्ला निवासी सरफराज अहमद कार से मामा के इंतकाल में शामिल होने के लिए कुंडा जा रहे थे। हाईवे पर कार जैसे ही जगतपुर थाना क्षेत्र के इंशौर ड्रेन के पास पहुंची। तभी प्रयागराज की ओर से गलत दिशा से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। हादसा इतना जोरदार था कि दोनों कार के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए।
विज्ञापन


हादसे में प्रयागराज की ओर से आ रही कार सवार अधिवक्ता विश्वजीत यादव (45) की मौत हो गई। विश्वजीत सियाराम कॉलोनी पूरे नर्सिंगभान करनपुर जिला प्रतापगढ़ के रहने वाले थे। वे कार में अकेले थे। उधर, दूसरी कार में सवार व लखनऊ के बिजनौर निवासी नायक (14) पुत्री सरफराज, सेमन (12) पुत्री सरफराज, दान्याद (9) पुत्र सरफराज, सेमन (18) पुत्री सरफराज, निभात (45) पत्नी सरफराज, शाइस्ता (45) पत्नी परवेज, अफताब सिद्दीकी (50), अहमद नवील (19) पुत्र इकबाल, ओवैसी (22) पुत्र शेख अहमद, सरफराज (46) पुत्र मुस्ताक घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ जगतपुर अजय राय ने पहुंचकर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर व अन्य डॉक्टरों की ने घायलों का इलाज किया। घायल सेमन की हालत नाजुक होने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया।


गलत दिशा से कार आने के कारण हुआ हादसा
जगतपुर के इंशोर ड्रेन के पास हादसे का प्रमुख कारण गलत दिशा से कार का आना है। प्रयागराज की ओर से आ रही कार जगतपुर कस्बा पार करने के बाद ओवरब्रिज के नीचे से अपनी साइड में चली जाती तो हादसा न होता। हाईवे पर गलत दिशा से आने के बाद दूसरी कार से जोरदार टक्कर होने से हादसा हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर इंशोर ड्रेन के पास हादसा हुआ। वनवे पर आमने-सामने कारें भिड़ गईं। इससे चालक की मौत हो गई। दूसरी कार में सवार एक ही परिवार के 10 लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार कराया गया। वाहनों को बाहर करके हाईवे पर यातायात शुरू कराया गया।
- अजय राय, थाना प्रभारी जगतपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed