फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Two bikes clashed, three youths died

दो बाइकों में भिड़ंत, तीन युवकों की मौत

Fri, 23 Oct 2020 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two bikes clashed, three youths died
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में रायबरेली-हैदरगढ़ मार्ग स्थित रीवां चौराहा पर गुरुवार को दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इससे बाइकों पर सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे की पड़ताल की। मरने वालों में एक युवक भाजपा युवा मोर्चा का मंडल मंत्री था। एक बाइक पर तीन, जबकि एक बाइक एक युवक सवार था।
विज्ञापन

महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के लोधन का पुरवा मजरे जमुलिया गांव निवासी वीरेंद्र कुमार (22), छिरौधा गांव निवासी लवलेश यादव (22) व शिवगढ़ थाना क्षेत्र के मदा का पुरवा गांव निवासी अजय कुमार यादव (23) एक ही बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवगढ़ क्षेत्र के दुल्लापुर मजरे नेरथुवा गांव निवासी भरत कुमार पाठक भी बाइक पर सवार होकर घर से कहीं जा रहा था। भरत कुमार भाजपा युवा मोर्चा के मंडल मंत्री था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों की रफ्तार तेज थी।
रीवां गांव के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। बाइकों पर सवार युवक दूर जा गिरे। घटना के बाद आसपास के लोगों का मौके पर मजमा लग गया। ग्रामीणों की सूचना के कुछ देर बाद पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंची।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महराजगंज पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने भरत पाठक को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल में अजय कुुमार यादव और लवलेश यादव की भी मौत हो गई।

वहीं घायल वीरेंद्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। कार्यवाहक थानेदार रामकृपाल सिंह ने बताया कि हादसे में तीन युवकों की जान गई है, जबकि एक युवक घायल हुआ है। तहरीर के आधार पर मामले में रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed