फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trucks without number plates running on the roads

बिना नंबर प्लेट के ट्रक सड़कों पर चल रहे

Mon, 08 Feb 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Trucks without number plates running on the roads
रायबरेली। बिना नंबर के वाहन सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे हैं। बावजूद इसके कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बताया जा रहा है कि जिले में एक गैंग सक्रिय है जो पुलिस को चकमा देकर बिना नंबर के ही वाहनों का संचालन करा रहा है। यही नहीं कई ऐसे वाहन हैं जिनके नंबरों पर कालिख पोत दी जाती है पर यह देखने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि चालान से बचने के लिए ऐसा किया जा रहा है। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे, रायबरेली-अयोध्या हाईवे व रायबरेली-सुल्तानपुर हाईवे समेत अन्य मार्गों पर बेखौफ बिना नंबर के ट्रकों का संचालन किया जा रहा है। शहर से होकर ये वाहन आसानी से निकल जाते हैं। पर कार्रवाई के नाम पर खानापूरी की जाती है।
विज्ञापन

बताते हैं कि ट्रकों को नो-इंट्री पर पास कराने और बिना नंबर के वाहनों का संचालन कराने के लिए एक गैंग सक्रिय है। इसके एवज में वह अवैध वसूली कर रहा है। इस गैंग के खिलाफ शिकंजा नहीं कसा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, ट्रैफिक इंचार्ज रेखा सिंह का कहना है कि बिना नंबर के वाहनों को पाए जाने पर उनका चालान किया जाता है। अब तक कई वाहनों पर कार्रवाई की गई है। बिना नंबर के सड़क पर दौड़ाए जा रहे वाहनों के खिलाफ जल्द ही अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed