फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Truck crushes two people, death

बेकाबू ट्रक ने खड़े वाहन का टायर बदल रहे ड्राइवर और मजदूर को रौंदा, मौत

Fri, 26 Jul 2019 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Truck crushes two people, death
रायबरेली में गुरुवार को बछरावां थाना क्षेत्र में हुए हादसे के बाद खड्ड में घुसा ट्रक। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। बछरावां थाना क्षेत्र में गुरुवार को हाईवे पर ट्रक ने वाहन का टायर बदल रहे चालक और मजदूर को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। ट्रक खड्ड में जा गिरा। ट्रक पर सवार चालक बाल-बाल बच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

रायबरेली के राही ब्लॉक क्षेत्र स्थित ईट भट्ठे से ईट लादकर लखनऊ जा रहे ट्रक का टायर भोर लगभग 5 बजे बछरावां थाना क्षेत्र के लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर खैरहनी गांव के निकट फट गया।
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर महबूब (39) पुत्र साबिर अली निवासी नई बस्ती देवानंदपुर रायबरेली और मजदूर दिलीप कुमार वर्मा (28) पुत्र छोटेलाल निवासी धनसीराय का पुरवा रायबरेली ट्रक का फटा हुआ टायर खोल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ट्रक पर सवार तीन अन्य मजदूर रामअचल (30) निवासी नया पुरवा कठवारा, रामकेश (28) निवासी नया पुरवा कठवारा, सरफू (25) निवासी धमसीराय का पुरवा ट्रक के पीछे खड़े थे।
इसी बीच रायबरेली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार दूसरे ट्रक ने टायर खोल रहे ड्राइवर व मजदूर को रौंद दिया। इसके बाद ट्रक खड्ड में पलट गया। मजदूरों व आसपास के अन्य लोगों ने आनन-फानन गंभीर रूप से घायल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया।

जहां डॉक्टर ने महबूब और दिलीप कुमार वर्मा को मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक रवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स को भेजा गया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन दोनों की मौत हो गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed