{"_id":"6a6cf47abdcbfb250207e3ed","slug":"troubles-will-end-aadhaar-cards-will-be-made-raebareli-news-c-101-1-rai1002-164121-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खत्म होगी परेशानी, बनेंगे आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खत्म होगी परेशानी, बनेंगे आधार कार्ड
Sat, 01 Aug 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sat, 01 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आधार कार्ड संबंधी कार्य के लिए अब लोगों को डाकघर और स्कूलों के चक्कर लगाने की परेशानी नहीं उठाना पड़ेगी। भारतीय डाक विभाग ने जिले में 17 जगहों पर शिविर आयोजित कर आधार कार्ड से जुड़ी दिक्कतों को दूर कराने का निर्णय लिया है। डाक अधीक्षक अनूप अग्रवाल ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तीन से 29 अगस्त तक लगने वाले इन शिविरों में नए आधार कार्ड बनाने के साथ ही पुराने कार्ड से जुड़ी त्रुटियों को भी दुरुस्त किया जाएगा।
लखनऊ मुख्यालय के अंतर्गत रायबरेली मंडल में अगस्त के दौरान 25 स्थानों पर आधार नामांकन/अपडेट शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविरों का आयोजन विभिन्न उपमंडलों लालगंज, महाराजगंज, ईस्ट, वेस्ट एवं साउथ सब डिवीजन में निर्धारित तिथियों पर किया जाएगा। डाक विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। तीन अगस्त से निर्धारित शिविरों पर आधार का काम होगा।
लालगंज में भोजपुर, छिवलाहा, पूरे पांडेय, समेरी, महराजगंज में जतुआ टप्पा, कोटवा मोहम्मदाबाद, इन्हौना, तिलोई, सराय मानिक, अशरफपुर, सूची ग्राम पंचायत, रामपुर कैसिहा, ग्राम सचिवालय गौरा, जीपीसीएल स्कूल बछरावां, बैंक ऑफ बदौड़ा अतहर, कठगर में आधार संबंधी काम होंगे। शिविर की शुरुआत भोजपुर से होगी। यहां पर तीन अगस्त से पांच अगस्त तक आधार संबंधी काम होंगे। शिविर में सुबह नौ बजे से काम शुरू होगा। इस दौरान महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग काउंटरों की व्यवस्था की गई है। विकास खंड छतोह परिसर में आधार कार्ड बनवाने और संशोधन कराने के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीमित संख्या में आधार कार्ड बनाए जाने के कारण दूर-दराज से आने वाले लोगों को कई दिनों तक ब्लॉक के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आधार ऑपरेटर दीपू ने बताया कि प्रतिदिन केवल 8 से 10 लोगों के ही आधार कार्ड ही बन पा रहे हैं।