{"_id":"5f26ee498ebc3e63af6cb836","slug":"troubled-by-false-accusation-the-girl-committed-suicide-raibaraily-news-lko533500459","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूठा आरोप लगाने से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठा आरोप लगाने से परेशान युवती ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में झूठा आरोप लगाने पर एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। मां का आरोप है कि युवक घर में चोरी की नियत से घुसा था, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने बेटी पर घर में बुलाने आरोप लगाया। इसी बात से बेटी परेशान थी।
एकौनी गांव की रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी बेटी तीन भाईयों में अकेली थी। पति व दो बेटे हरियाणा में मजदूरी करते हैं। महिला का आरोप है कि वह बेटी व छोटे बेटे के साथ शुक्रवार रात खाना खाकर दरवाजे सो गए थे। रात दो बजे गांव का एक युवक चोरी की नीयत से मेरे घर में घुस आया था। नींद खुल जाने के बाद मेरे चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी गई।
पुलिस उसे खीरों थाने ले ग्रइ। इस दौरान युवक ने आरोप लगाया गया कि उसकी बेटी के बुलाने पर वह घर आया था। युवक द्वारा झूठा आरोप लगाने से मेरी पुत्री बहुत परेशान थी। शनिवार दोपहर 12 बजे वह घर से बाहर गई थी। इसी दौरान बेटी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मृतका ने इस बार हाईस्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। उसकी शादी तय हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की सूचना पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।