फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trolley hit by Nauchandi Express, engine failed

नौचंदी एक्सप्रेस की चपेट में आई ट्राली क्षतिग्रस्त, इंजन हुआ फेल

Sat, 23 Nov 2019 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Trolley hit by Nauchandi Express, engine failed
ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर खड़ी नौचंदी एक्सप्रेस, जिसके इंजन और बोगी में हुई टूटफूट। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। ऊंचाहार-रायबरेली रेल खंड पर शुक्रवार को सुबह फर्राटा भर रही नौचंदी एक्सप्रेस की चपेट में ट्रैक्टर ट्रॉली आ गई। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर को लेकर भाग गया, जबकि क्षतिग्रस्त ट्राली घटनास्थल पर ही छोड़ दी।
विज्ञापन

हादसे में ट्रेन के इंजन भी फेल हो गया। जैसे-तैसे ट्रेन को खींचकर ऊंचाहार तक ले जाया गया, जहां दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को रवाना किया गया।
इसके चलते लक्ष्मणपुर और ऊंचाहार में ट्रेन को आधे-आधे घंटे रोकना पड़ा। मामले में आरपीएफ ऊंचाहार ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना दरियापुर और लक्ष्मणपुर रेलवे स्टेशनों के बीच एकौना गांव में बने अंडरपास के निकट घटी।
विज्ञापन

अंडरपास में पानी भरा होने के कारण एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पटरी के ऊपर से ही दूसरी तरफ जा रही थी। इसी बीच रायबरेली से ऊंचाहार की तरफ दौड़ रही गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया, लेकिन रफ्तार अधिक होने के कारण ट्रेन का इंजन ट्रॉली के पिछले हिस्से से टकरा गया। हादसे में जहां ट्राली का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं इंजन में भी फाल्ट आ गया और उसके पीछे लगी बोगी का कुछ हिस्सा टूट गया।
हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रॉली को वहीं छोड़ ट्रैक्टर लेकर भाग गया। जैसे-तैसे नौचंदी एक्सप्रेस को लक्ष्मणपुर स्टेशन ले जाया गया, जहां आधे घंटे गाड़ी खड़ी रही।
लिखापढ़ी करने के बाद नौचंदी ऊंचाहार पहुंची, जहां दूसरे इंजन के इंतजार में गाड़ी को फिर आधे घंटे तक रोके रखना पड़ा। दूसरा इंजन लगाकर गाड़ी को रवाना कर दिया गया।
लक्ष्मणपुर के ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर जेपी यादव ने मामले की तहरीर ऊंचाहार आरपीएफ को दी, जिस पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
ऊंचाहार के स्टेशन अधीक्षक रामसुमेर यादव ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस के इंजन में फाल्ट होने से गाड़ी को आगे भेजना सही नहीं था। ऐसे में दूसरा इंजन लगाकर नौचंदी को रवाना किया गया।

भदोखर थाने के एसओ ब्रजमोहन का कहना है कि अंडरपास में पानी भरा होने के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली पटरी पार कर रही थी, तभी हादसा हो गया। रेलवे के अभियंता सईद अहमद ने बताया कि आवागमन रोकने को दोनों तरफ खंभे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed