{"_id":"63e92335f7c41ad3020e315f","slug":"treated-2261-patients-in-the-fair-and-gave-them-medicines-raibaraily-news-c-13-1-85914-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: मेले में 2261 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: मेले में 2261 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी
Sun, 12 Feb 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 12 Feb 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
रायबरेली-जगतपुर। जिले में हर रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित होने वाला मुख्यमंत्री आरोग्य मेला मजाक बनकर रह गया है। रविवार को जगतपुर क्षेत्र में पीएचसी में आयोजित मेले के दौरान डॉक्टर मरीज का इलाज करने के बजाय आराम फरमाते मिले। एक महिला चिकित्सक मोबाइल में व्यस्त थी।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. डीएस अस्थाना ने बताया कि रविवार को 53 पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला लगा। इसमें 102 चिकित्सकों, 190 पैरामेडिकल स्टाफ लगाया गया था। मेले में 2261 मरीजों का इलाज कर उन्हें दवाएं दी गईं। इसमें बुखार के 243 मरीज रहे। उधर, जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टीकर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में डॉ. फातिमा हुसैन, डॉ. आशुतोष, डॉ. सुफैल अहमद की ड्यूटी लगाई गई थी। आरोप है कि कई डॉक्टर इलाज करने की बजाय आराम फरमाते रहे।
सीएचसी अधीक्षक जगतपुर डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि मेले के दौरान डॉक्टर के आराम फरमाने की जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। आरोग्य मेले में 62 मरीजों की सेहत जांची की गई। नेत्र परीक्षण अधिकारी आकांक्षा ने नेत्र रोगियों की जांच की। रघुनाथ गांव निवासी बछौरा के नाक से खून आ रहा था। मेले में रघुनाथ का इलाज किया गया। पूरे पंचम मजरे हरदीटीकर गांव की रहने वाली सुमित्रा को कमर में दर्द था। मेले में उसका इलाज किया गया।