{"_id":"5dffb4228ebc3e87ba644884","slug":"trains-kept-crawling-in-the-fog-no-electricity-stopped-for-an-hour-raibaraily-news-lko4991715149","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में रेंगती रही ट्रेनें, एक घंटे तक रोकी गई नौचंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में रेंगती रही ट्रेनें, एक घंटे तक रोकी गई नौचंदी
विज्ञापन
रायबरेली। शीतलहर तो एक हफ्ते से कंपकंपी सर्दी का अहसास करा रही है, लेकिन रविवार को मौसम ने कोहरे की चादर ओढ़ ली। घने कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया। नतीजतन ज्यादातर ट्रेनें रेंगते हुए चलीं। नौचंदी एक्सप्रेस को करीब एक घंटे तक रोकना पड़ा। रेलगाड़ियों की रफ्तार कम होने से विलंब से पहुंची, जिससे यात्रियों को ट्रेन में ठिठुरना पड़ा।
लखनऊ की ओर से प्रयाग की तरफ जा रही गाड़ी संख्या 14512 नौचंदी एक्सप्रेस तय समय सुबह 6.53 के बजाए 7.27 बजे रायबरेली रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसे कुछ देर बाद रवाना कर दिया गया। यह गाड़ी अगले स्टेशन दरियापुर पर रोक दी गई। ऊंचाहार की ओर से गाड़ी संख्या 14215 गंगा गोमती एक्सप्रेस आ रही थी, जिसे क्रॉसिंग देने के चक्कर में नौचंदी को एक घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
जब गंगा गोमती ट्रेन दरियापुर से होते हुए रायबरेली स्टेशन पहुंच गई, तब नौचंदी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। इससे दोनों गाड़ियां काफी लेट हो गई। कोहरे की वजह से ही नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस करीब तीन घंटे और गाड़ी संख्या 12876 नीलांचल एक्सप्रेस करीब दो घंटे की देरी से यहां पहुंची।
विज्ञापन
इसी तरह लखनऊ से प्रयाग जाने वाली गाड़ी संख्या 14210 इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयाग से बरेली जाने वाली गाड़ी संख्या 15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस, दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या 14208 पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 14204 इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली गाड़ी संख्या 14123 इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब आधे से पौन घंटे की देरी से यहां पहुंची।
इसके अलावा कई गाड़ियां पहले से ही निरस्त चल रही हैं। इससे यात्रियों को काफी असुविधा हुई। स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में मुसाफिरों को ठंड से भी जूझना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि कोहरे की वजह से गाड़ियाें का संचालन प्रभावित हुआ है। लंबी दूरी की ट्रेनें ज्यादा लेट हो रही हैं।