फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trains going to Prayagraj and Varanasi are two hours late

Raebareli News: प्रयागराज व वाराणसी वाली ट्रेनें दो घंटे लेट

Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 06 Apr 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Trains going to Prayagraj and Varanasi are two hours late
रायबरेली। तापमान बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर कई घंटे तक टहलना पड़े तो मुश्किल हो जाती है। कुछ ऐसा ही रेल यात्रियों के साथ हो रहा है। ट्रेनें देर से पहुंच रही हैं। शनिवार को ऋषिकेश-प्रयागराज एक्सप्रेस और लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से आई, जिसके लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन


प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, ऊंचाहार-रायबरेली पैसेंजर व देहरादून-बनारस जनता मेल पौन-पौन घंटे विलंब से पहुंची। लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस, आनंद विहार-बनारस गरीब रथ एक्सप्रेस, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल आधे-आधे घंटे देर से आई।
विज्ञापन


शुक्रवार को देर रात जौनपुर-रायबरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे और वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस व प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस एक-एक घंटे देर से पहुंची। बाकी ट्रेनें भी विलंब से आईं, लेकिन इन ट्रेनों की लेटलतीफी आधे घंटे से कम रही। स्टेशन अधीक्षक शाहबाज का कहना है कि सभी ट्रेनें पिछले स्टेशनों से लेट होने के कारण विलंब से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed