फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train system laps

देशभर में प्रदर्शन से पटरी से उतरा ट्रेनों का संचालन

Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Train system laps
रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से पसरा सन्नाटा। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में चल रहेे प्रदर्शनों के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है। शुक्रवार को पंजाब मेल, नीलांचल, नौचंदी समेत कई ट्रेनें काफी विलंब से आईं। जिस समय रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ होनी चाहिए, उस समय ट्रेनों की लेटलतीफी की वजह से सन्नाटा पसरा दिखा।
विज्ञापन

कई जगह ट्रेनों को फूंके जाने की घटनाएं भी घटी हैं। इससे यात्रियों के चेहरों पर भी चिंता की लकीरें दिख रही हैं। इसीलिए यहां भी रेलवे स्टेशन पर पुलिस की चहलकदमी रही।
विज्ञापन

हावड़ा से अमृतसर जाने वाली गाड़ी संख्या-13005 पंजाब मेल 12 घंटे की देरी से चल रही थी। इस गाड़ी के मध्यरात्रि के बाद आने की संभावना जताई जा रही थी।
अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल छह घंटे की देरी से पहुंची। दोनों ही ट्रेनें दोपहर में आती हैं, लेकिन समय से न आने के कारण यात्रियों की भीड़ भी स्टेशन पर नजर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनंद विहार से पुरी जाने वाली गाड़ी संख्या-12876 नीलांचल एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-14266 जनता एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से आई।
इंजन बदलने के लिए सवा घंटे रोकी जनता मेल
वाराणसी से देहरादून जाने वाली गाड़ी संख्या-14265 जनता मेल को रायबरेली स्टेशन पर सवा घंटे तक रोके रखा गया। यह पहले ही एक घंटे की देरी से आई थी।
सवा घंटे यहां रुके रहने के कारण यह गाड़ी सवा दो घंटे लेट हो गई। इलेक्ट्रिक इंजन के साथ आई जनता मेल में डीजल इंजन भी लगाया गया। अचानक मिले निर्देश से डीजल इंजन को तैयार करने और उसे जनता मेल से जोड़ने में सवा घंटे लग गये।
स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जनता मेल के साथ एक इंजन लगाकर भेजने के निर्देश मिले थे, इसीलिए गाड़ी को सवा घंटे तक रोका गया। कई ट्रेनें लेट आ रही हैं, क्योंकि कई जगह हुए प्रदर्शन के चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है।
अग्निपथ के विरोध को देखते हुए बरती सतर्कता
रायबरेली/ऊंचाहार। अग्निपथ को लेकर देश के कई हिस्सों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों और ट्रेनों को फूंके जाने के बाद रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
आरपीएफ और जीआरपी ने पूरे स्टेशन परिसर को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया है। हर एक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। प्रशासन और पुलिस अफसरों ने भी कई बार स्टेशन का निरीक्षण किया। सिविल पुलिस को स्टेशन के बाहर सुरक्षा में लगाया गया है।
किसी भी ट्रेन के आने पर सतर्कता और बढ़ा दी जाती है। ऊंचाहार एक्सप्रेस को रास्ते में रोकने की आशंका के चलते ऊंचाहार रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ, जीआरपी एवं सिविल पुलिस तैनात रही।

कानूनगो कमलेश कुमार को निगरानी के लिए लगाया गया था। सीओ अशोक सिंह, कोतवाल शिवशंकर सिंह भी स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर बाद एसडीएम राजेश कुमार ने रेलवे स्टेशन पहुंच सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीओ ने बताया कि शांति व्यवस्था बनी हुई है। पुलिस बल तैनाती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed