फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train stopped on information about bomb in Malda Town Express, reconstructed coach

मालदा टाउन एक्सप्रेस में बम की जानकारी पर ट्रेन रोकी, कोच को खंगाला

Sat, 28 Sep 2019 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
Train stopped on information about bomb in Malda Town Express, reconstructed coach
रायबरेली। लखनऊ से रायबरेली की तरफ दौड़ रही मालदा टाउन एक्सप्रेस में बम है। शुक्रवार को भोर में कंट्रोल का यह मैसेज रेल महकमे में करंट की तरह दौड़ा तो बछरावां में मालदा टाउन एक्सप्रेस रोक ली गई। तलाशी ली गई तो एक बोगी में टॉयलेट के गेट पर लावारिस अवस्था में कैरीबैग के भीतर टिफिन बॉक्स रखा दिखा, जिसमें कुछ तार भी दिखाई दे रहे थे।
विज्ञापन

कैरी बैग को बोगी से बाहर निकालने के बाद और कोचों को भी छानबीन की गई। इसके बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना कर दी गई, लेकिन बम निरोधक दस्ता के आने तक स्टेशन परिसर के साथ आसपास सनसनी फैली रही। लखनऊ से बम निरोधक दस्ता आने के बाद करीब तीन घंटे तक छानबीन चली। बड़ी सावधानी के साथ टिफिन बॉक्स खोला गया तो वह खाली मिला, जिससे सभी ने राहत की सांस ली। इस पूरे मामले को बछरावां पुलिस ने जीडी (तस्करा) में दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

नई दिल्ली से मालदा टाउन जाने वाली गाड़ी संख्या 14004 नई दिल्ली-मालदा टाउन एक्सप्रेस सुबह लखनऊ से रायबरेली की ओर जाने के लिए छूटी थी। यह गाड़ी करीब सवा घंटे लेट थी। लखनऊ से छूटते ही कंट्रोल मैसेज जारी हुआ कि ट्रेन में विस्फोटक जैसी कोई संदिग्ध वस्तु है। रेलवे के उच्चाधिकारियों का निर्देश मिलते ही यह गाड़ी बछरावां स्टेशन पर करीब सुबह 4 बजकर 58 मिनट पर रोकी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंट्रोल मैसेज से जहां आरपीएफ और जीआरपी अलर्ट हो गई, वहीं स्टेशन मास्टर की सूचना पर बछरावां थाने और फिर हरचंदपुर थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आरपीएफ की छानबीन में एस-3 कोच में टॉयलेट के गेट पर लावारिस अवस्था में एक बैग के भीतर टिफिन रखा देखा, जिसे बछरावां में तैनात रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवान नीरज कुमार अवस्थी ने बोगी से निकाल कर प्लेटफार्म पर रख दिया गया। करीब 27 मिनट तक रोकी गई मालदा टाउन रवाना कर दी गई।
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सीओ महराजगंज विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में बछरावां कोतवाल रावेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ स्टेशन पर तैनात रहे। जीआरपी लखनऊ से एसआई हनुमान प्रसाद नौ सदस्यीय बम निरोधक दस्ता लेकर करीब तीन घंटे बाद यहां पहुंचे तो संदिग्ध वस्तु की छानबीन शुरू हुई।
कड़ी सुरक्षा के बीच सावधानीपूर्वक कैरीबैग से टिफिन निकालकर खोला गया तो उसमें कुछ नहीं निकला। टिफिन बॉक्स खाली देखकर सभी ने राहत की सांस ली। हालांकि बम होने की सूचना से न सिर्फ पूरे कस्बे में सनसनी फैली रही, बल्कि इधर से होकर गुजरने वाली हर ट्रेन में यात्रियों के बीच अफरातफरी का माहौल रहा।
क्षेत्राधिकारी महराजगंज विनीत कुमार सिंह ने बताया कि मालदा टाउन एक्सप्रेस की स्लीपर बोगी संख्या एस-3 में टॉयलेट के पास संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी। बछरावां और हरचंदपुर थाने की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर देखा गया तो टॉयलेट का गेट खुला हुआ था और उसी गेट पर टिफिन से कुछ वायर बाहर निकले थे। इससे प्रतीत हो रहा था कि विस्फोटक जैसा कुछ है।

इसी आशंका के चलते बम निरोधक दस्ता लखनऊ से बुलवा कर छानबीन कराई गई, लेकिन टिफिन खाली निकला। जो तार दिखाई दे रहे थे, वे लाल और काले रंग के थे। इनको खाना गर्म करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। पूरे मामले को बछरावां थाने में जीडी (तस्करा) में दर्ज करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed