फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train stoped due to water loging

ड्रेनेज की सुविधा न होने से ट्रैक में भरा पानी, घंटे भर खड़ी रही ट्रे

Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Train stoped due to water loging
ट्रैक पर पानी भरने से खड़ी ट्रेन। - फोटो : RAIBARAILY
लालगंज (रायबरेली)। रायबरेली रोड स्थित रेलवे फाटक 71 बी के निकट रेल कोच स्पेशल लाइन ट्रैक पर पानी भर गया। इससे फैक्ट्री में तैयार हो चुके कोचों की एक रैक को ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक पर ट्रेन ले जाने से मना कर दिया। इससे काफी देर तक क्रॉसिंग बंद रही। आननफानन में रेलवे विभाग के इंजीनियर की देखरेख में ट्रैक की मरम्मत के कराकर ट्रेन को वहां से आगे ले जाया गया।
विज्ञापन

आदर्श नगर में रेलवे ट्रैक के नीचे से बनी पुलिया की काफी समय से सफाई और मरम्मत न होने से वह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे बहकर निकल जाने वाला सारा पानी ट्रैक पर भर गया।
विज्ञापन

इस वजह से ट्रैक से होकर जाने वाली गाड़ियों के आवागमन में दिक्कत होने लगी थी। रविवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाने में तैयार कोचों की रेक को ले जा रहे ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रैक से गाड़ी को गुजारने से मना कर दिया। इससे देर तक रेल लाइन पर ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के अधिकारियों ने मामले को संज्ञान में लेकर मरम्मत का काम शुरू कराया। एसएससी पीवे डलमऊ टी इस्लाम ने बताया कि रेल कोच स्पेशल लाइन पर आवासीय घरों का पानी बहकर ट्रक के नीचे आ जाने से रेल लाइन दबना शुरू हो गई है।

इस वजह से रेलगाड़ियों के सुचारु संचालन में बाधा आ रही है। जलनिकासी के प्रबंध के लिए लिए उच्च अधिकारियों से बात की गई है। स्टेशन अधीक्षक केदार प्रसाद मीना ने बताया कि रेल कोच कारखाने के ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण ट्रेन को उससे पहले ही रोक दिया गया था। बाद में मरम्मत कराकर ट्रेन को कॉसन देकर वहां से गुजार कर आगे लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed