फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

त्योहार के चलते ट्रेनों में बढ़ी यात्रियों की भीड़

Sun, 23 Oct 2022 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 09:12 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। त्योहारों का दौर चल रहा है। खासकर दीपावली का पर्व मनाने के लिए लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। रविवार का दिन होने के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ बहुत अधिक रही। दिल्ली, पंजाब की ओर से आने वाली गाड़ियों में काफी भीड़ रही। इसका असर ट्रेनों की रफ्तार पर भी पड़ा। यही वजह रही कि पंजाब मेल चार घंटे की देरी से आई।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से लेकर शाम तक रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। जितनी भी ट्रेनें आईं, उनमें ज्यादातर ट्रेनें भरी रहीं। यही हाल यहां से जाने वाले यात्रियों का रहा। हर ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों की संख्या रोजाना की अपेक्षा अधिक रही।
विज्ञापन

अमृतसर से हावड़ा जाने वाली गाड़ी संख्या-13006 पंजाब मेल चार घंटे की देरी से आई। पंजाब की ओर से आने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। इसी तरह नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या-15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस शनिवार की रात लगभग दो घंटे की देरी से आई। इस ट्रेन से भी काफी यात्री यहां आए, ताकि परिवार के साथ दीपावली का पर्व मना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली गाड़ी संख्या-14512 नौचंदी एक्सप्रेस रविवार को सुबह लगभग एक घंटे की देरी से आई। यही हाल दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली गाड़ी संख्या-14208 पद्मावत एक्सप्रेस का रहा। यह ट्रेन भी लगभग एक घंटे विलंब से आई। वाराणसी से देहरादून जाने वाली जनता मेल, आनंद विहार से पुरी जाने वाली नीलांचल एक्सप्रेस भी आधे घंटे के ज्यादा देरी से आई। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल, देहरादून से वाराणसी जाने वाली जनता मेल समेत कई गाडिय़ां विलंब से आई। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। दिल्ली, पंजाब से आने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ रही।

बसों में भीड़, सबको रही घर जाने की जल्दी
रायबरेली। ट्रेनों के साथ ही बसों में भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ दिखी। वजह दिवाली के पर्व पर सभी को जल्दी घर जाना था। कुछ बसें तो यात्रियों से ठसाठंस भरी थी। इससे मुसाफिर आपस में धक्कामुक्की करते नजर आए। लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज रूट पर जाने वाली बसों में अधिक भीड़ देखी गई। इसके अलावा पॉकेट रूटों पर भी बसों का संचालन कराया गया है। यात्रियों की भीड़ देखी गई। बस स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ होने के चलते अफरातफरी की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed