{"_id":"623e0f2496e1bd56b425c288","slug":"train-raibaraily-news-lko623123324","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जोड़ी इंटरसिटी निरस्त, तीन गाड़ियां दूसरे रास्तों से चलेंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जोड़ी इंटरसिटी निरस्त, तीन गाड़ियां दूसरे रास्तों से चलेंगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खास खबर है। अगर 2 अप्रैल तक अपनी यात्रा का कार्यक्रम बना रहे हैं तो पहले ट्रेनों के बारे में जानकारी कर लें।
वजह यह कि इस जिले से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इनमें चार ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है तो तीन ट्रेनें दूसरे रास्तों से चलाए जाने के कारण नहीं आएंगी।
शेष सात ट्रेनें रायबरेली आएंगी, लेकिन इन्हें नियमित रूट के बजाए दूसरे रास्तों से होकर चलाया जाएगा। लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर अमेठी में चल रहे दोहरीकरण कार्य की वजह से यह निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
इस जिले से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी इंटरसिटी ट्रेनें निरस्त की गई हैं। इनमें ट्रेन नंबर-14203 एवं 14204 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 27 मार्च से 2 अप्रैल तक और ट्रेन नंबर-12419 एवं 14220 वाराणसी-लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस 28 मार्च से 2 अप्रैल तक निरस्त रहेगी।
पटना से जम्मू तवी जाने वाली ट्रेन नंबर-12355 अर्चना एक्सप्रेस 29 मार्च एवं 2 अप्रैल को और जम्मू तवी से पटना जाने वाली ट्रेन नंबर-12356 अर्चना एक्सप्रेस 27 मार्च एवं 30 मार्च को रायबरेली नहीं आएगी। दोनों ट्रेन वाराणसी-अयोध्या छावनी-लखनऊ रूट से चलाई जाएंगी।
इसी तरह पुरी से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ट्रेन नंबर-12875 नीलांचल एक्सप्रेस 27 मार्च, 29 मार्च एवं एक अप्रैल को जंघई-फाफामऊ-प्रयागराज जंक्शन-कानपुर सेंट्रल होकर चलाया जाएगा। यह गाड़ी भी यहां नहीं आएगी।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि लखनऊ मंडल के अमेठी-मिसरौली-अंतु स्टेशनों पर रेल लाइन दोहरीकरण के लिए नॉन इंटरलॉकिंग के कारण रेलगाड़ियों का संचालन प्रभावित रहेगा। ट्रेनों को कैंसल, आंशिक निरस्त और डायवर्ट किया गया है।
दूसरे रास्तों से होकर आने वाली गाड़ियां
पंजाब मेल समेत पांच ट्रेनों का संचालन भी बदले मार्ग से होगा, लेकिन ये ट्रेनें रायबरेली आएंगी। ट्रेन नंबर-13005 हावड़ा-अमृतसर (पंजाब मेल) और ट्रेन नंबर-13006 अमृतसर-हावड़ा (पंजाब मेल) 26 मार्च से एक अप्रैल तक, ट्रेन नंबर-14265 वाराणसी-देहरादून (जनता मेल) 27 मार्च से 2 अप्रैल तक, ट्रेन नंबर-14266 देहरादून-वाराणसी (जनता मेल) 26 मार्च से एक अप्रैल तक, ट्रेन नंबर-22683 यशवंतपुर-लखनऊ एक्सप्रेस 28 मार्च को अपने निर्धारित रूट के बजाए फाफामऊ-ऊंचाहार-रायबरेली-लखनऊ होकर जाएगी।
रायबरेली तक चलेगी भोपाल वाली रेलगाड़ी
एक जोड़ी ट्रेन को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। प्रतापगढ़-भोपाल के बीच फर्राटा भरने वाली यह ट्रेन रायबरेली तक ही चलेगी। यानी कि रायबरेली से प्रतापगढ़ के बीच यह ट्रेन निरस्त रहेगी।
ट्रेन नंबर-12183 भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस 27 मार्च, 29 मार्च व एक अप्रैल को भोपाल से रवाना होगी, लेकिन रायबरेली में ही इसे रोक लिया जाएगा। इसी तरह प्रतापगढ़ से 28 मार्च, 30 मार्च व 2 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन नंबर-12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस को प्रतापगढ़ के बजाए रायबरेली से चलाया जाएगा।
नौचंदी सवा घंटे, पंजाब मेल एक घंटे रही लेट
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी नौचंदी, पंजाब मेल समेत कई ट्रेनें विलंब से आई। सहारनपुर से प्रयागराज संगम जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस सवा घंटे और अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर-13006 पंजाब मेल एक घंटे लेट रही।
हावड़ा से अमृतसर जाने वाली ट्रेन नंबर-13005 पंजाब मेल पौन घंटे और दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस आधे घंटे की देरी से आई। त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी, गंगा गोमती समेत कई दूसरी ट्रेनें भी लेट रहीं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि लंबी दूरी की ट्रेनें लेट हो रही हैं।