फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

पोल पर लगा बैलेंस वेट जमीन पर गिरा, हादसे का शिकार होने से बची इंटरसिटी

Tue, 27 Jul 2021 11:31 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Train
ऊंचाहार (रायबरेली)। ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर इलेक्ट्रिक पोल पर लगा बैलेंस वेट जमीन आ गिरा। इससे बिजली की लाइन का तार ढीला हो गया। इस दौरान ट्रैक से गुजर रही कानपुर इंटरसिटी हादसे का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन

सूचना पर रेल महकमे में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्टेशन अधीक्षण को दी। मौके पर रेलवे अधिकारियों के साथ टेक्नीशियन की टीम पहुंची और नया स्टे राड लगाकर संचालन बहाल किया। बताते हैं कि में स्टे राड किसी के काट देने से पोल पर लगा बैलेंस वेट गिरा है।
विज्ञापन

ऊंचाहार-उन्नाव रेलखंड पर 25 हजार वोल्ट की इलेक्ट्रिक लाइन है। जिस पर ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। सोमवार शाम पूरे भोज मजरे पचखरा गांव के पास पोल संख्या 77/9 पर लगा स्टे रॉड किसी ने काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पोल पर लगा 665 किलो वजन का बैलेंस वेट जमीन पर आ गिरा, जिससे तार ढीले हो गए। इस दौरान ट्रैक से गुजर रही कानपुर इंटरसिटी हादसे का शिकार होने से बच गई। कुछ देर बाद उधर से गुजर रहे किसी राहगीरों व ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रभारी स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार को दी।
आननफानन वरिष्ठ खंड अभियंता (कर्षण वितरण) सीपी वर्मा, आरपीएफ इंचार्ज एएन पाठक व जेई नीरज कुमार, टॉवर वैगन लेकर मौके पर पहुंचे और टेक्नीशियन मनीष त्रिपाठी व फिटर नीरज कुमार की टीम ने मरम्मत कार्य शुरू किया।
लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद नया रॉड लगाया गया। इसके बाद इलेक्ट्रिक तार सही हुआ और रेलमार्ग पर ट्रेनों का संचालन बहाल हो गया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि किसी ने रॉड काट दिया था, जिसे ठीक करा दिया गया है। समय पर सूचना मिल जाने से हादसा बच गया।

रेलवे कर्मचारियों ने बताया कि समय रहते जानकारी न होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। रॉड पोल को सीधा खड़ा रखने के लिए लगाया जाता है। जबकि बैलेंस वेट तार में खिंचाव बनाता है। रॉड टूटने के बाद ट्रेनों के गुजरते वक्त कई पोल के टूटने का खतरा बढ़ गया था। हालांकि समय रहते खामी की सूचना मिल गई। इससे हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed