फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Train

आज आएगी उद्योग नगरी और प्रतापगढ़ इंटरसिटी

Sun, 31 Jan 2021 11:50 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Train
रायबरेली। मुंबई से प्रतापगढ़ जाने वाली उद्योग नगरी और कानपुर से प्रतापगढ़ लौटने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस सोमवार को रायबरेली से गुजरेगी। प्रतापगढ़ से कानपुर और मुंबई जाने वाली ट्रेनों के साथ ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन मंगलवार से शुरू हो जाएगा। इससे यात्रियों को थोड़ी राहत जरूर मिलेगी। इन गाड़ियों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा, जिससे ये गाड़ियां पूरी तरह आरक्षित रहेंगी।
विज्ञापन

लोकमान्य तिलक से गाड़ी संख्या 01073 उद्योग नगरी एक्सप्रेस रवाना हो चुकी है, जो सोमवार को शाम 5 बजे रायबरेली पहुंचेगी। इसी तरह कानपुर सेंट्रल से प्रतापगढ़ के लिए रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 04124 इंटरसिटी एक्सप्रेस भी रात लगभग 9 बजे आएगी।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रतापगढ़ से लोकमान्य तिलक जाने वाली गाड़ी संख्या 01074 उद्योग नगरी तड़के 3.30 बजे आएगी, जबकि प्रतापगढ़ से कानपुर सेंट्रल जाने वाली गाड़ी संख्या 04123 इंटरसिटी एक्सप्रेस सुबह लगभग सवा छह बजे पहुंचेगी। मंगलवार से ही त्रिवेणी एक्सप्रेस का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रायबरेली जिले से होकर इस समय 15 जोड़ी रेलगाड़ियां चल रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से अर्चना एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, जनता एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, नौचंदी एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।
भोपाल से प्रतापगढ़, यशवंतपुर से लखनऊ के बीच भी ट्रेनें दौड़ रही हैं। अब उद्योग नगरी, त्रिवेणी, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी भी चलने लगेगी। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि धीरे-धीरे ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है। इन स्पेशल ट्रेनों अगले आदेश तक चलाया जाएगा।
पद्मावत समेत कई ट्रेनें लेट, करना पड़ा इंतजार
रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट हो रही हैं। रविवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ लौटने वाली गाड़ी संख्या 04208 पद्मावत एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से यहां पहुंची, जबकि प्रतापगढ़ से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 04207 पद्मावत एक्सप्रेस पौन घंटे लेट रही।

देहरादून से वाराणसी जाने वाली गाड़ी संख्या 04266 जनता एक्सप्रेस और सहारनपुर से प्रयाग जाने वाली गाड़ी संख्या 04512 नौचंदी एक्सप्रेस भी पौन घंटे की देरी से यहां पहुंची। इससे यात्रियों को इस ठंडी में स्टेशन पर बैठकर इंतजार करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि कोहरे की वजह से गाड़ियों का संचालन प्रभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed