फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Trailer collides with bridge boundary, traffic halted for two hours

Raebareli News: पुल की बाउंड्री से टकराया ट्रेलर, दो घंटे ठप रहा आवागमन

Sun, 30 Nov 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Nov 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Trailer collides with bridge boundary, traffic halted for two hours
लालगंज ​स्थित ओवरब्रिज में दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर।
लालगंज। बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग के बाईपास स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से बच गया। सामने से आ रहे स्कूटी सवार को बचाने में एक तेज रफ्तार ट्रेलर पुल की बाउंड्री से टकरा गया। राहत की बात रही कि ट्रेलर चालक, परिचालक और स्कूटी सवार सभी सकुशल बच गए। हादसे के बाद ट्रेलर ओवरब्रिज पर बीच सड़क में फंस गया। इससे करीब दो घंटे तक आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन


आजमगढ़ के ट्रेलर चालक अरविंद कुमार ने बताया कि वह परिचालक सौरभ के साथ कपूरथला से कोच फैक्टरी के लिए बोगी निर्माण में प्रयुक्त अंडरफ्रेम, साइड वॉल और रूफ लेकर आ रहे थे। उसी दौरान सामने से अचानक स्कूटी सवार आ गया। उसे बचाने में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और ओवरब्रिज की साइड वॉल से टकरा गया। पुलिस का कहना है कि ट्रेलर को हटा कर यातायात बहाल करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed