फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traders came out on the streets and kept their shops closed

Raebareli News: सड़क पर उतरे व्यापारी, बंद रखीं दुकानें

Thu, 05 Feb 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 05 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Traders came out on the streets and kept their shops closed
सुपर मार्केट से जुलूस निकालकर प्रदर्शन करते व्यापारी।
रायबरेली। गुरुतेग बहादुर मार्केट के ध्वस्तीकरण का नोटिस पहुंचने पर व्यापारियों का गुस्सा बुधवार को सड़क तक पहुंच गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद रखी और सुपर मार्केट से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


साल 1976 में नगर पालिका परिषद द्वारा निर्मित गुरुतेग बहादुर मार्केट अपनी आयु पूरी कर चुका है। मरम्मत के अभाव में जर्जर होता जा रहा है। लगभग छह दशक पूर्व व्यवसाय और रोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बनाया गया यह तीन मंजिला भवन अब अपनी उपयोगिता खोने की कगार पर है।
विज्ञापन


नगर पालिका ने मार्केट के ध्वस्तीकरण के लिए करीब 100 दुकानदारों को नोटिस जारी किया है। व्यापारी इसके विरोध में हैं। श्री गुरुतेग बहादुर मार्केट व्यापार मंडल के अध्यक्ष परमजीत सिंह गांधी, उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री पंकज मुरारका, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता, आल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हरमंदर सिंह सलूजा की अगुवाई में व्यापारियों ने कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों ने एसडीएम सदर प्रफुल्ल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। मांग की है कि नगर पालिका परिषद बोर्ड ने 22 जून 2023 को सर्वसम्मति से सुपर मार्केट की मरम्मत का प्रस्ताव पारित किया था, लेकिन अभी तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाया गया है। भवन की गंभीर स्थिति को देखते हुए यह आवश्यक है कि एक निष्पक्ष उच्च स्तरीय तकनीकी कमेटी गठित कर स्थलीय जांच कराई जाए।

उसकी रिपोर्ट के आधार पर तत्काल मरम्मत कार्य शुरू किया जाए। इससे न केवल शासकीय धन की बचत होगी, बल्कि लोगों के रोजगार पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। एसडीएम ने व्यापारियों की मांगों को पूरा कराने का भरोसा दिया। इस मौके पर मीडिया प्रभारी पारुल वाजपेयी, राजीव अग्रवाल, संजय गुप्ता, अमित वाजपेयी, विराट गुप्ता, उज्जवल गोयल, अनंत कपूर, अवतार सिंह मोंगा, संजय त्रिपाठी, सतीश चावला, जसप्रीत सिंह गांधी, निर्मल वाजपेयी, श्याम अग्रवाल, श्यामू गौड़, शिवकुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, बबलू शुक्ला मौजूद रहे।


मरम्मत के अभाव में भवन की दुर्दशा
सुपर मार्केट के निर्माण के बाद से आज तक इसकी कोई मरम्मत नहीं हुई है। 2003 में केवल छज्जों की पुताई कराई गई थी, जो पर्याप्त नहीं थी। इस कारण जलनिकासी व्यवस्था बाधित हो गई है, जिससे दीवारों में सीलन आ गई है और छज्जे क्षतिग्रस्त हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार भवन के छज्जों का प्लास्टर टूट गया है और सरिया में जंग लगने से वह गल गई है।


यह स्थिति भवन की संरचनात्मक अखंडता के लिए गंभीर खतरा पैदा करती है। यह सुपर मार्केट रायबरेली नगर पालिका परिषद के लिए आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है, जिससे प्रति वर्ष लगभग 14 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होता है। इसके अतिरिक्त यह हजारों लोगों के लिए आजीविका का साधन है। मरम्मत न होने से इन व्यवसायों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed