फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Traders and members of the transgender community surrounded the electricity substation

Raebareli News: व्यापारियों व किन्नरों ने घेरा बिजली उपकेंद्र

Sun, 13 Sep 2026 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 13 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Traders and members of the transgender community surrounded the electricity substation
गदागंज उपकेंद्र में शनिवार को बिजली समस्या को लेकर धरना देते व्यापारी। 
गदागंज। बिजली कटौती से लोग बेहाल हैं। दिन में ट्रिपिंग और शाम होते ही अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। इससे खफा व्यापारियों ने शनिवार को गदागंज उपकेंद्र का घेराव कर धरना दिया। किन्नरों ने भी विरोध जताते हुए बिजली कटौती बंद करने की मांग की।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना था कि सुबह से फॉल्ट और शाम होते ही अघोषित कटौती शुरू हो जाती है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। करीब पांच घंटे बाद उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद और तहसीलदार यशवंत सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने 15 दिन में समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए।
विज्ञापन


व्यापार मंडल अध्यक्ष इंतजार की अगुवाई में सुबह 11 बजे व्यापारी उपकेंद्र पर एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने बिजली कटौती को लेकर कर्मचारियों के प्रति नाराजगी जताई। व्यापारियों का आरोप है कि पिछले एक सप्ताह से रात में हर घंटे बिजली काटी जा रही है। इससे लोगों को गर्मी और उमस में परेशान होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मो. आबिद, समर बहादुर सिंह, डिंपल सिंह, अनिल सविता, सुरेंद्र सिंह, राजन सिंह, अमित मौर्य और अभिनव मौर्य ने कहा कि शाम को अंधेरा होने के कारण जल्दी दुकानें बंद करनी पड़ती हैं। गर्मी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि इससे पहले भी बिजली कटौती बंद कराने की मांग की गई थी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।


बिजली कटौती से बढ़ रही नाराजगी
खीरों-घुरवारा। खीरों और कलुवाखेड़ा उपकेंद्र से जुड़े करीब 30 हजार उपभोक्ता बिजली कटौती से परेशान हैं। बार-बार बिजली आने-जाने से बिजली उपकरणों के साथ निजी नलकूपों के मोटर और अन्य उपकरण खराब हो रहे हैं। रात में बिजली गुल रहने से गर्मी और उमस के बीच बच्चों, बुजुर्गों और किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। राजेश मिश्रा, विनोद कुमार, मुकेश कुमार, धर्मपाल सिंह, संजय सिंह और रमेश कुमार ने रोस्टर के अनुसार बिजली आपूर्ति किए जाने की मांग की। अवर अभियंता खीरों कमल किशोर ने बताया कि रात में होने वाली कटौती ऊपर से की जा रही है।

उधर, विद्युत उपकेंद्र घुरवारा से जुड़े गांवों के लोग भी बिजली संकट से जूझ रहे हैं। चौदहमील, नरसवां, बहेरिया, बलीपुर, घुरवारा समेत आसपास के गांवों में पिछले पांच दिनों से रात में करीब सात से आठ घंटे बिजली गुल रहती है। विकास चौधरी, रोहित यादव, डॉ. रहमान, हेमराज और चंदन ने रात में होने वाली अघोषित कटौती बंद किए जाने की मांग की।


सरेनी में आश्वासन के बाद विरोध समाप्त
सरेनी। बिजली समस्या को लेकर अभिनव तिवारी के नेतृत्व में सरेनी उपकेंद्र पर चल रहा सत्याग्रह शनिवार को समाप्त हो गया। बेतहाशा बिजली कटौती से परेशान लोगों ने शुक्रवार रात आठ बजे उपकेंद्र पहुंचकर सत्याग्रह शुरू किया था।


पप्पू, अंकित त्रिवेदी, सुमित सविता, रोहन लाल, यूसुफ, महेंद्र कुशवाहा, मुनीर खटिक और प्रभात सिंह ने बिजली कटौती के विरोध में आंदोलन किया। सूचना पर पहुंचे उपखंड अधिकारी पीयूष सिंह ने समस्या के समाधान का लिखित आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने सत्याग्रह समाप्त कर दिया। इस मौके पर किसान संगठन के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed