फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tractor-trolley overturned after hitting bike rider, two including woman dead

बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलटी ट्रैक्टर-ट्राली, महिला समेत दो लोगों की मौत

Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned after hitting bike rider, two including woman dead
रायबरेली। जगतपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद पलट गई। इससे महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

घायलों को सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल एक श्रमिक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना क्षेत्र के चतुर्भुज स्थित एक ईट भट्ठे से ईंट लादकर ट्रैक्टर-ट्रॉली पिछवारा की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन

सलोन-जगतपुर राजमार्ग पर परशुरामपुर ठेकहाई गांव के निकट सामने से आ रहे बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई।
इससे बाइक सवार गुड़िया (35) निवासी पूरे प्रेम सिंह की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति जय सिंह बाल-बाल बच गया। वहीं ट्रैक्टर पर बैठा श्रमिक जसकरन (32) निवासी बौड़रिया मजरे उमरी व सनी (18) निवासी झाम का पुरवा, राजेश निवासी गोपियापुर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने जसकरन को मृत घोषित कर दिया गया। सनी और राजेश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि दोनों श्रमिकों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

मृतक गुड़िया के तीन बेटियां तथा दो बेटे हैं। मृतक जसकरन के दो बेटे और एक बेटी है। दोनों की मौत से परिवारीजनों में रोना पिटना मचा है। एसओ हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed