फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   tourist bus ran over couple, wife died

टूरिस्ट बस ने बाइक सवार दंपती को कुचला, पत्नी की मौत

Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
tourist bus ran over couple, wife died
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में कन्नावा गांव के निकट सोमवार की सुबह बाइक में पीछे से टूरिस्ट बस ने टक्कर मार दी, हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। पति बीमार पत्नी का इलाज कराने के लिए जिला अस्पताल जा रहा था। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर खेतों के रास्ते भाग गया। बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी।
विज्ञापन

बछरावां कोतवाली क्षेत्र के राजामऊ निवासी सतीश शर्मा (25) जिले में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में काम करता है। सतीश सोमवार की सुबह बाइक से अपनी पत्नी रूबी (23) को लेकर जिला अस्पताल इलाज कराने जा रहा था। जैसे ही बाइक सवार दंपती लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा गांव के पास पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रही टूरिस्ट बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में बाइक पर पीछे बैठी महिला सड़क पर आ गिरी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। सतीश के भाई आशीष शर्मा ने बताया कि अभी दंपती के बच्चे नहीं थे। टूरिस्ट बस दिल्ली से वाराणसी जा रही थी, तभी हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बस व बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed