फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Took a holy dip in the Ganges

Raebareli News: गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Took a holy dip in the Ganges
ऊंचाहार के गोकना घाट पर पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।ऊंचाहार के गोकना घाट पर पूर्णिमा
डलमऊ-ऊंचाहार। सावन मास की पूर्णिमा और रक्षाबंधन के पर्व पर शुक्रवार को डलमऊ-ऊंचाहार में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन


डलमऊ के सड़क घाट, वीआईपी घाट, रानी शिवाला घाट, दीनशाह गौरा घाट और महावीरन सहित कई घाटों पर भोर से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने मंदिरों व शिवालयों में पूजा-अर्चना की। ऊंचाहार के गोकना गंगाघाट पर रायबरेली, अमेठी और प्रतापगढ़ से लोग बाइकों, ई-रिक्शा, टेंपो, कारों व बसों से पहुंचे। यहां भी लोगों ने मां गंगा की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने घाट पर लगे मेले से शृंगार का सामान और रंग-बिरंगी राखियां खरीदीं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की शाम मां गंगा गोकर्ण जनकल्याण सेवा समिति ने गंगा आरती का आयोजन किया, जिसमें लोगों ने दीपदान किया। एसडीएम विवेक राजपूत ने बताया कि बाढ़ के बावजूद स्नान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जिसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाम से जूझे लोग
ऊंचाहार। पूर्णिमा व रक्षाबंधन के चलते सड़कों दिनभर सड़कों पर भीड़ रही। सूची-खरौली मार्ग पर स्थित जमुनापुर रेलवे क्रॉसिंग का गेट शुक्रवार की सुबह प्रयागराज संगम - कानपुर पैसेंजर ट्रेन को पास कराने के लिए बंद किया गया। इससे क्रॉसिंग पर बाइकों समेत वाहनों की लंबी लाइन लिए गई। बेतरतीब खड़े बाइक सवारों ने जल्दी निकलने के चक्कर में फंसे गए और जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश राय ने बताया कि क्रॉसिंग पर तैनात पुलिसकर्मियों ने जाम खुलवाकर आवागमन बहाल करा दिया।

ऊंचाहार के गोकना घाट पर पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।ऊंचाहार के गोकना घाट पर पूर्णिमा

ऊंचाहार के गोकना घाट पर पूर्णिमा पर गंगा स्नान करते श्रद्धालु।ऊंचाहार के गोकना घाट पर पूर्णिमा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed