फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hit the mark in archery and shooting

Raebareli News: तीरंदाजी और शूटिंग में लगाया निशाना

Sun, 30 Aug 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 30 Aug 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Hit the mark in archery and shooting
खेल दिवस पर चक अहमदपुर कंपोजिट विद्यालय में तीरंदाजी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। 
रायबरेली। आदर्श कंपोजिट विद्यालय चक अहमदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। बच्चों ने तीरंदाजी और शूटिंग में निशाना लगाकर प्रतिभा दिखाई। आकाश, कुलदीप, श्रेयांश, अनिकेत और शिव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इन खिलाड़ियों ने 30 मीटर और 40 मीटर से तीरंदाजी में निशाना लगाया।
विज्ञापन


राइफल शूटिंग में भी खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रधानाध्यापक मोहम्मद शोएब हसन खान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, धैर्य, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करते हैं। खान ने विद्यार्थियों से खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर नीलम मिश्रा, बबीता गुप्ता, रमेश कुमार, मोहम्मद इरफान, मोहम्मद नसीम, परवेज अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



मेजर ध्यानचंद को याद किया
शिवगढ़। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। शिवगढ़ कस्बा स्थित आरएसए क्लब में मेजर ध्यानचंद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया। आयोजक एवं खेल शिक्षक रमेश कुमार सहगल ने बताया कि हॉकी का मैत्री मैच भी कराया जाना था लेकिन बारिश की वजह से मैच स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed