फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Toilets will be made in 11 thousand houses, Rs. 6.47 crore released

Raebareli News: 11 हजार घरों में बनेंगे प्रसाधन, 6.47 करोड़ जारी

Wed, 09 Apr 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 09 Apr 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Toilets will be made in 11 thousand houses, Rs. 6.47 crore released
रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों को ओडीएफ करने के लिए 11 हजार से अधिक घरों में प्रसाधनों बनवाए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थियों के खातों में पहली किस्त के रूप में 6.47 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। पहली किस्त खर्च करने के बाद दूसरी किस्त जारी होगी। यह जानकारी डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने दी।
विज्ञापन


बताया कि इसके अलावा प्रसाधन के लिए आए 13 हजार और आवेदनों की जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही पात्रों को पहली किस्त के रूप में छह-छह हजार रुपये दिए जाएंगे। जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत अब तक करीब पांच लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है। शासन की मंशा है कि खुले में नित्यक्रिया पर पूरी तरह पाबंदी लगाई जा सके। इसी कारण एकल और सामूहिक प्रसाधनों का निर्माण कराया जा रहा है। सभी ग्राम पंचायतों में सामुदायिक प्रसाधन केंद्र भी बनवाए गए हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन करके करीब 11 हजार लोगों ने प्रसाधन की सुविधा देने की मांग की थी। सहायक विकास अधिकारियों से जांच कराने के लिए डीपीआरओ ने 11 हजार पात्रों के खातों में छह-छह हजार रुपये की पहली किस्त में 6.47 करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी है। जिले में 13 हजार और लोगों ने शौचालय की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सभी गांव बनाए जा रहे आदर्श
कूड़ा निस्तारण, साफ-सफाई और शत प्रतिशत घरों में शौचालयों का निर्माण कराकर गांवों को आदर्श बनाने का काम चल रहा है। 400 से अधिक गांवों में रिसोर्स रिकवरी सेंटरों का निर्माण कराकर कूड़े का निस्तारण गांव स्तर पर ही कराया जा रहा है। 980 गांवों में सामुदायिक शौचालयों के नियमित प्रयोग के लिए ग्रामीणों को जागरूक भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed