फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Today, schools for divyang and women teachers will be posted

आज मिलेंगे दिव्यांग और महिला शिक्षकों को तैनाती वाले स्कूल

Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Today, schools for divyang and women teachers will be posted
रायबरेली। जिले में शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्ति पत्र पाने वाले 562 सहायक अध्यापकों को आज तैनाती वाले विद्यालय मिल जाएंगे। जिससे बीएसए कार्यालय में उपस्थिति दर्ज कराने से मुक्ति मिल जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी। जिसके तहत गुरुवार को डायट परिसर में दिव्यांगों और महिला शिक्षकों की काउंसिलिंग होगी। उनसे विकल्प मांगे जाएंगे, जबकि पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के अनुरूप विद्यालय आवंटित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

शिक्षक भर्ती के अंतर्गत जिले में 596 पदों के सापेक्ष नियुक्त हुए 562 शिक्षकों की विद्यालय आवंटन की काउंसिलिंग कराते हुए पदस्थापन की कार्यवाही की जानी है। इसके लिए 26 एवं 28 अक्तूबर को काउंसिलिंग कराने की रूपरेखा बनी थी। जिसे स्थगित कर दिया गया था। अब 29 अक्तूबर को डायट में काउंसिलिंग कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत सुबह 10.30 बजे से 11.30 बजे तक दिव्यांग महिला एवं दिव्यांग पुरुषों की काउंसिलिंग होगी, जबकि दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक महिला शिक्षिकाएं काउंसिलिंग में हिस्सा ले सकेंगी।
विज्ञापन

काउंसिलिंग में सहायक अध्यापकों को स्वयं उपस्थित होना होगा और साथ में नियुक्ति पत्र की मूल प्रति तथा परिचय पत्र लाना होगा। निर्धारित क्रम और समय के अनुसार न पहुंचने पर उन्हें अंत में अवसर दिया जाएगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि काउंसिलिंग के दौरान जिले में नियुक्ति पत्र पाने वाली 228 महिला शिक्षिकाओं के साथ ही दिव्यांग पुरुष शिक्षकों से विकल्प मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के अनुरूप विद्यालय आवंटित करने की कार्यवाही की जाएगी। काउंसिलिंग के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपने के साथ ही बीएसए कार्यालय के कार्मिकों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। बता दें कि 16 अक्तूबर को 562 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। विद्यालय आवंटन न होने से इन सभी ने बीएसए दफ्तर में ज्वाइन किया और वहीं पर रोजाना अपनी हाजिरी भी दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed