फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Today board exam start

बोर्ड परीक्षा आज से, हिंदी का इम्तिहान देंगे 65,143 परीक्षार्थी

Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Today board exam start
रायबरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटर परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो जाएंगी। परीक्षाएं 12 अप्रैल तक चलेंगी। भले ही परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, लेकिन खामियां अभी भी बनी हुईं हैं। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तो लगा दी गई है, लेकिन कई सेंटरों पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे हैं।
विज्ञापन

पहले दिन हिंदी का प्रश्नपत्र होने की वजह से परीक्षा में सभी परीक्षार्थी शामिल होंगे, जिससे कक्ष निरीक्षकों का संकट उत्पन्न हो सकता है। शासन से नामित अधिकारी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी तो कंट्रोल रूम का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

गुरुवार को पहली पाली में हाईस्कूल की हिंदी, प्रारंभिक हिंदी, इंटर की सैन्य विज्ञान, दूसरी पाली में इंटर की हिंदी, सामान्य हिंदी की परीक्षा होगी। इसमें जिले के सभी 103 परीक्षा केंद्रों में 65,143 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगभग ढाई हजार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है, जिनमें ज्यादातर बेसिक शिक्षा विभाग के अध्यापक हैं। बेसिक एवं वित्तविहीन विद्यालयों के काफी शिक्षकों ने परीक्षा केंद्रों में ज्वाइन नहीं किया है।
इससे पहले दिन कक्ष निरीक्षकों का टोटा हो सकता है। परीक्षा केंद्रों में डेस्क-बेंच लगाने के बाद उन पर डेस्क स्लिप चस्पा कर दी गई हैं। बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर शासन ने सहायक निदेशक (माध्यमिक) प्रतिमा सिंह को इस जिले में निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है, जिन्होंने बुधवार को यहां पहुंचकर कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्था देखी।
हर केंद्र पर रहेगी सुरक्षा, अधिकारी करेंगे भ्रमण
सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। विभागीय अफसरों के साथ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी भ्रमण करेंगे। अमावां प्रतिनिधि के मुताबिक डीआईओएस और एसडीएम ने कई केंद्रों का निरीक्षण किया। स्वामी दयानंद में न लिस्ट चस्पा थी और न डेस्क पर स्लिप लगाई गई थी।
रामबली पाल इंटर कॉलेज में भी अव्यवस्था रही। सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सर्वोदय विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य अमित भारती ने बताया कि 1112 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। कान्ह शिक्षा निकेतन के श्यामजी मिश्रा और मॉडर्न पब्लिक स्कूल की सबा चौधरी ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी हैं।
सरेनी प्रतिनिध के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री शहीद इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक राकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि 12 कक्षों में परीक्षा होगी। कोतवाल इंद्रपाल सिंह सेंगर ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक राजकीय इंटर कालेज डीह के केंद्र व्यवस्थापक विनोद कुमार ने बताया कि नौ कक्षों में परीक्षा कराई जाएगी।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक जनपद इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य राकेश बाबू ने बताया कि सभी कमरे सीसीटीवी कैमरे से लैस हैं। कहीं कोई कमी नहीं है। जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक इंटर कॉलेज शंकरपुर में 1200 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। चाक-चौबंद व्यवस्था का दावा किया गया है। खिड़कियों में पल्ले व जाली नहीं है। कमरों में पंखे भी नहीं हैं। प्रधानाचार्य देवीशंकर वर्मा ने कहा कि व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।

कंट्रोल रूम के इन नंबरों पर करें कॉल
बोर्ड परीक्षा के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम बना है, जिसका नंबर 2210409 है। दूसरी तरफ राजकीय बालिका इंटर कॉलेज परिसर में जनपदीय कंट्रोल रूम (लाइन मॉनीटरिंग सेल) बना है, जिसका नंबर 2210883 है। इसके अलावा जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों के मोबाइल नंबर भी परीक्षा केंद्रों को उपलब्ध करा दिए गए हैं।
परीक्षा का समय
पहली पाली- सुबह 8 बजे से 11.15 बजे तक
दूसरी पाली- दोपहर 2 बजे से 5.15 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed