फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   To improve the traffic system

रायबरेली: ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने को 35 स्थान चिह्नित, तैनात होंगे जवान

Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Feb 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
To improve the traffic system
रायबरेली। लखनऊ में इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा लेने के लिए आने-जाने वाले लोगों को जाम की समस्या से सामना न करना पड़ेेे, इसका ख्याल रखा जा रहा है। इसके लिए लखनऊ से प्रतापगढ़ जिले की सीमा तक 35 स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां पर अक्सर जाम लगता है। इन स्थानों पर ट्रैफिक के दो-दो जवान तैनात किए जाएंगे। ये लोग गुरुवार से डयूटी पर मुस्तैद रहेंगे। साथ ही वाहनों के रूट डायवर्जन का खाका तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


सीओ ट्रैफिक इंद्रपाल सिंह ने बताया कि चुरुवा बार्डर से प्रतापगढ़ जिले के सबीसपुर गांव तक ट्रैफिक व्यवस्था के बेहतर संचालन को लेकर चुरुवा बार्डर, त्रिपुला चौराहा, सारस चौराहा, रतापुर, मामा चौराहा, पत्थरकटा चौराहा (मुुंशीगंज) समेत 35 स्थानों पर जाम को देखते हुए दो-दो ट्रैफिक जवान तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूपी-112 की 13 पीआरवी लखनऊ से लेकर प्रतापगढ़ बार्डर तक गश्त करेंगी। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट को लेकर ट्रैफिक संचालन बेहतर रहेगा। जिले से भी ट्रैफिक इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी, पांच ट्रैफिक उपनिरीक्षक और 15 ट्रैफिक सिपाहियों को लखनऊ डयूटी के लिए भेजा गया है। वाहनों के रूट डायवर्जन का खाका तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed