फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Tight security at 369 mosques and 42 Idgahs

369 मस्जिदों और 42 ईदगाहों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा

Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Tight security at 369 mosques and 42 Idgahs
रायबरेली में सोमवार को शहर क्षेत्र के जहानाबाद चौकी के पास रूटमार्च करते एसपी-एएसपी व अन्य पुलिस - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। ईद पर्व को लेकर जिले में 369 मस्जिदों और 42 ईदगाहों पर सुरक्षा का कड़ा पहरा लगाया गया है। यहां पर न सिर्फ पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है, बल्कि खुफिया विभाग को अलर्ट करते हुए अराजकतत्वों पर निगरानी कराई जा रही है। शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ड्रोन के जरिए सुरक्षा पर पैनी नजर रखी जा रही है। यदि ने किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। ईद पर इस बार सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। स्वयं पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार सुरक्षा व्यवस्था पर पैनी नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मस्जिदों और ईदगाहों पर संबंधित क्षेत्र के थानेदार के अलावा अन्य पुलिस बल तैनात किया गया है। संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल के अलावा पीएसी के जवान तैनात किए गए हैं। सभी सीओ व थानेदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने-अपने क्षेत्रों पर नजर रखें। कोई गड़बड़ी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करें। सोशल मीडिया की भी निगरानी कराई जा रही है, ताकि किसी तरह की कोई आपत्तिजनक टिप्पणी न कर सके। उन्होंने बताया कि शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में ड्रोन के जरिए सुरक्षा व्यवस्था पर निगाह रखी जा रही है। शहर क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में पुलिस का रूट मार्च
ईद पर्व के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की अगुवाई में सीओ सदर वंदना सिंह, कोतवाल राघवन कुमार सिंह ने शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाके कहारों का अड्डा, किला बाजार, गुलाब रोड, स्वराज नगर, खिन्नीतल्ला, खालीसहाट, जोशियाना का पुल, गोरा बाजार, डबल फाटक समेत अन्य स्थानों पर रूट मार्च करके लोगों को सुरक्षा का न सिर्फ एहसास कराया, बल्कि संदेश दिया कि यदि कोई माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। रूट मार्च में भारी पुलिस बल होने के चलते लोगों में हड़कंप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश
वैसे तो ईद पर्व पर कोई रूट डायवर्जन नहीं किया जाएगा, लेकिन एसपी ने ट्रैफिक इंचार्ज आशुतोष त्रिपाठी को ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। एसपी ने कहा है कि चौराहों पर तैनात जवानों को एलर्ट कर दिया जाए। ऐसा प्रयास किया जाए कि चौराहों पर जाम की स्थिति न उत्पन्न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed