फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three vehicles collided on the highway, survivors

Raebareli News: हाईवे पर तीन वाहन भिड़े, बचे लोग

Mon, 11 May 2026 01:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 11 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Three vehicles collided on the highway, survivors
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार को देखते पुलिसक
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर रविवार सुबह तीन वाहन पीछे से आपस में भिड़ गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार सवार समेत अन्य वाहनों में बैठे लोग बच गए। हादसा बीच सड़क पर होने से 30 मिनट तक हाईवे पर आवागमन बाधित रहा। कार सवार युवती पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) की परीक्षा देने प्रयागराज जा रही थी। पुलिस ने दूसरे वाहन से युवती को प्रयागराज भेजा।
विज्ञापन


चारबाग डिपो की बस सवारियां लेकर रायबरेली आ रही थी। सुबह 8.30 बजे हरचंदपुर कस्बे के पास चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रही कार बस से टकरा गई। पीछे से लखनऊ से रायबरेली आ रहे बेकाबू ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


हादसा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लखनऊ के मडि़याव थाना क्षेत्र के फैजुल्लागंज निवासी कार सवार त्रिभुवननाथ पांडेय, अंजलि पांडेय, एक तीन वर्षीय मासूम बच्चा तथा कार चालक जर्नादन प्रसाद तिवारी को सुरक्षित बाहर निकाला गया। बस सवार और ट्रक सवार चालक-क्लीनर बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंजलि पांडेय पीजीटी परीक्षा देने के लिए प्रयागराज जा रही थी। परीक्षा में देरी न हो, इसलिए पुलिस ने दूसरे वाहन से उन्हें प्रयागराज भेजा। क्रेन की मदद से वाहनों को बाहर करके आवागमन शुरू कराया गया। हरचंदपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed