फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three robbers going to Fatehpur to buy arms arrested

Raebareli News: असलहा खरीदने फतेहपुर जा रहे तीन लुटेरे गिरफ्तार

Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 01 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three robbers going to Fatehpur to buy arms arrested
रायबरेली। बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए फतेहपुर असलहा खरीदने जा रहे तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में लालगंज और नसीराबाद इलाके में हुई लूट की घटनाओं का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस कार्यालय स्थित किरण हाॅल में बुधवार को आयोजित प्रेस काॅन्फ्रेंस में अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि मंगलवार रात सूचना मिली थी कि कुछ लुटेरे फतेहपुर की तरफ जा रहे हैं। इस पर एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा, लालगंज कोतवाली प्रभारी संजय कुमार सिंह ने टीम के साथ मुंडमलेश्वर मंदिर दयालपुर के पास से तीन लुटेरों को दबोच लिया। इसमें लालगंज कस्बे के अलीनगर निवासी मो. असद, मो. एहसान, स्वैब अहमद को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पकड़े गए लुटेरों ने 27 अप्रैल को लालगंज कस्बे के रहने वाले अमर बहादुर सिंह के साथ 18 हजार, 14 अप्रैल को नसीराबाद इलाके में बाइक रिपेयरिंग दुकानदार महेश कुमार से भी 19 हजार रुपये लूटे थे। यह सब जिले में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन तीनों लुटेरों के पास से 30 हजार रुपये बरामद हुए हैं। दो शादी के कार्ड, एक आधार कार्ड और एक बाइक मिली है। लुटेरों के खिलाफ आपराधिक मुकदमे भी दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed