{"_id":"570e8db04f1c1b7f5e4a6b18","slug":"three-persons-of-a-family-scorched-severe","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही परिवार के तीन लोग झुलसे, गंभीर
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Wed, 13 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात रेलवे कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोग संदिग्ध हालात में झुलस गए। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो बहनें और एक भाई है। परिवारीजनों का कहना है कि स्टोव फटने से तीनों आग से झुलसे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है।
जिला अस्पताल के डॉ. गणनायक पांडेय के मुताबिक रेलवे कॉलोनी की रहने वाली पूजा (21) उसकी बहन राखी (25), भाई अमित कुमार (20) को रात में झुलसी अवस्था में लाया गया। तीनों 70 फीसदी से अधिक झुलस गए हैं। हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया है।
डॉक्टर का कहना है कि पूछताछ में परिवारीजन स्टोव फटने के कारण आग से झुलसने की बात कह रहे हैं। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। सदर कोतवाल लक्ष्मीकांत मिश्रा का कहना है कि मामला जानकारी में आया है। जांच कराई जा रही है। इसके बाद दो बहनें और भाई आग से कैसे झुलसे, इसका पता चल पाएगा।