फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three people including VDO and his wife booked for cheating

Raebareli News: वीडीओ, पत्नी समेत तीन पर धोखाधड़़ी का केस

Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 08 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Three people including VDO and his wife booked for cheating
सलोन (रायबरेली)। सलोन में तैनात पूर्व वीडीओ, उनकी पत्नी समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी और धमकाने का केस दर्ज किया गया। पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र के खारा का पुरवा मजरे अगई निवासी विजय प्रकाश मिश्रा के मुताबिक अनीश कुमार सिंह पूर्व में विकासखंड सलोन में ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) के पद तैनात थे। इस दौरान वीडीओ ने सलोन क्षेत्र के औनानीस गांव में अपनी पत्नी शिप्रा सिंह के नाम भूमि का बैनामा कराया था। सलोन से स्थानांतरण होने के बाद वह अपनी भूमि बेचना चाहते थे।


भूमि को खरीदने के लिए राजकुमार वर्मा निवासी पूरे गंगा शुक्ल मजरे दुबहन थाना सलोन ने आठ लाख 75 हजार रुपये में सौदा तय कराया था। भूमि खरीदने के एवज में एक लाख रुपये राज कुमार वर्मा को दिए थे। वीडीओ की पत्नी शिप्रा सिंह के खाते में आठ अक्तूबर 2024 को 41 हजार रुपये, 17 अक्टूबर 2024 को 45 हजार रुपये जमा कराए थे। इसके बाद वीडीओ, उनकी पत्नी ने भूमि का बैनामा करने से इन्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर सिंह का कहना है कि कोर्ट के आदेश पर वीडीओ, उनकी पत्नी और राजकुमार वर्मा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed