{"_id":"5fa2f80e8ebc3e9bee5942f7","slug":"three-out-of-seven-trains-divert-will-be-trial-from-today-raibaraily-news-lko5486538126","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात में से तीन जोड़ी ट्रेनें डायवर्ट, आज से होगा ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात में से तीन जोड़ी ट्रेनें डायवर्ट, आज से होगा ट्रायल
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली रेल मार्ग पर कुंदनगंज से गंगागंज के बीच कराए जा रहे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसके लिए हरचंदपुर, गंगागंज और कुंदनगंज रेलवे स्टेशनों पर नान इंटरलॉकिंग कार्य हो रहा है।
जिससे 10 नवंबर तक रोजाना सुबह 8 बजे से ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा। वर्तमान में इस रूट पर चल रही सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में से तीन जोड़ी गाड़ियां डायवर्ट कर दी गईं हैं। ये गाड़ियां रायबरेली से होकर नहीं चलेंगी। इन्हें सुल्तानपुर और फैजाबाद से होकर चलाया जाएगा।
गाड़ी संख्या 03307 धनबाद-फिरोजपुर कैंट और गाड़ी संख्या 03308 फिरोजपुर कैंट-धनबाद स्पेशल ट्रेनें बुधवार को डायवर्ट कर दी गईं। इन दोनों गाड़ियों को 9 नवंबर तक बदले हुए मार्ग यानी फैजाबाद होकर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
इसी तरह पुरी से नई दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 02875 नीलांचल एक्सप्रेस 6 एवं 8 नवंबर को, नई दिल्ली से पुरी जाने वाली गाड़ी संख्या 02876 नीलांचल एक्सप्रेस 6 व 8 और 10 नवंबर को बदले हुए मार्ग यानी सुल्तानपुर होकर चलाई जाएगी।
इसके अलावा पटना से जम्मू तवी जाने वाली गाड़ी संख्या 02355 अर्चना एक्सप्रेस 7 एवं 10 नवंबर तथा जम्मू तवी से पटना लौटने वाली गाड़ी संख्या 02356 अर्चना एक्सप्रेस 4 एवं 8 नवंबर को डायवर्ट रहेगी। यह गाड़ी फैजाबाद होकर चलाई जाएगी।
इन तीनों जोड़ी गाड़ियों का रूट डायवर्जन इसलिए किया गया है, क्योंकि कुंदनगंज से गंगागंज स्टेशनों के बीच कराए गए दोहरीकरण कार्य में प्री-नॉन इंटरलाकिंग और नॉन इंटरलाकिंग कार्य कराया जाना है।
यह कार्य 9 नवंबर तक चलेगा और 10 नवंबर को निरीक्षण करने के लिए मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त आएंगे। उनका कार्यक्रम तय हो चुका है। रेल विकास निगम लिमिटेड लखनऊ के चीफ प्रोजेक्ट मैनेजर जेके चौधरी ने निरीक्षण कार्यक्रम संबंधित रेलवे स्टेशनों को भेजा है।
इसमें बताया गया है कि सुबह 10 बजे गंगागंज स्टेशन पर पौन घंटे तक निरीक्षण करने के बाद मोटर ट्रॉली से कुंदनगंज की ओर रवाना होंगे। बीच में हरचंदपुर और फिर कुंदनगंज स्टेशनों पर भी पौन-पौन घंटे का निरीक्षण होगा।
शाम 4 बजे कुंदनगंज से गंगागंज तक ट्रेन से स्पीड ट्रायल लिया जाएगा। रायबरेली के स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कुंदनगंज, हरचंदपुर और गंगागंज स्टेशनों पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से रोजाना सुबह 8 बजे से ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
जिससे ट्रेनों का आवागमन नहीं होगा। ट्रैफिक ब्लॉक अवधि में गुजरने वाली तीन जोड़ी गाड़ियों का मार्ग परिवर्तित रहेगा। बाकी अन्य चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय पर चलती रहेंगी।
लखनऊ-रायबरेली रेल खंड में चल रहे दोहरीकरण एवं विद्युतीकरण कार्य के साथ ही छोटे-मोटे सुधार कार्य भी चल रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को हरचंदपुर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन के निकट गेट संख्या 163-सी पर मरम्मत कार्य कराया गया।
इसी वजह से क्रॉसिंग के फाटक को बंद रखा गया। इससे करीब आधा घंटा तक रोड ट्रैफिक ठप होने से क्रॉसिंग के दोनों ओर वाहनों की लाइन लग गई। स्टेशन अधीक्षक एसके त्रिपाठी ने बताया कि मरम्मत कार्य के चलते आधा घंटा क्रॉसिंग बंद थी, जिससे रोड ट्रैफिक रोका गया था।