{"_id":"67feb34d69dbe7d4650c3f0f","slug":"three-lakh-b-complex-tablets-distributed-among-patients-failed-in-the-test-raebareli-news-c-101-1-slko1033-131047-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: मरीजों में बांटी तीन लाख बी-कांप्लेक्स टैबलेट जांच में फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: मरीजों में बांटी तीन लाख बी-कांप्लेक्स टैबलेट जांच में फेल
Wed, 16 Apr 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 16 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के सरकारी अस्पतालों में मरीजों में बांटी गई बी-कांप्लेक्स दवा गुणवत्ता के मामले में लैब जांच में फेल हो गई है। बेलाभेला सीएचसी से भरे गए अलग-अलग तीनों बैच की दवाओं में हार्डनेस की कमी मिली। दवा को पन्नी से बाहर निकालते ही पाउडर बन जाने की शिकायत थी।
ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने बेलाभेला सीएचसी में नमूना लेते समय मिली 13,900 टैबलेट के वितरण पर भी रोक लगा दी थी। रिपोर्ट आने के बाद मध्यप्रदेश की निर्माता कंपनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
जिला अस्पताल सहित जिले की सभी सीएचसी में बैच नंबर वीबीटी1449, वीबीटी2448, वीबीटी2452 की तीन लाख से अधिक टैबलेट मरीजों में वितरण के लिए दी गई थी। बीते जनवरी माह में आशंकित तीनों बैच की दवा का एक-एक नमूना लेकर लैब जांच के लिए भेजा गया था। जांच रिपोर्ट आने के बाद जिले की सभी सीएचसी में संबंधित बैच नंबरों की बी-कांप्लेक्स दवा के वितरण पर रोक भी लगा दी गई है।