फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three killed in accidents, including Senior Citizen

हादसों में बुजुर्ग समेत तीन की मौत

Tue, 04 Oct 2016 11:31 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Tue, 04 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accidents, including Senior Citizen
accident - फोटो : Amar Ujala
जिले में अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में बुजुर्ग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। छोटा हाथी पलटने से परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

ऊंचाहार प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के बभनपुर गांव निवासी शिव बहादुर मौर्य एनटीपीसी ऊंचाहार में कर्मचारी है।

वह कई दिन से बुखार से पीड़ित है। उसका इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। मंगलवार सुबह उसका बेटा उमेश कुमार (22) घर से अपने पिता के पास लखनऊ जाने के लिए निकला था।

वह ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर पैदल आ रहा था कि एनटीपीसी गेट नंबर दो के पास सामने से आ रहे एक टैंकर ने उसे कुचल दिया, जिससे युवक की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद टैंकर बीच सड़क पर आ गया। इससे ऊंचाहार-सलोन मार्ग पर जाम लग गया।
विज्ञापन


दाोनों तरफ का आवागमन बाधित हो गया। थानेदार जीडी शुक्ला ने टैंकर को सड़क से बाहर कराकर यातायात बहाल कराया। थानेदार का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार बाराबंकी के हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के पड़रिया मजरे लाही गांव निवासी मनीराम (26) पुत्र मंगल अन्य ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली से उन्नाव जनपद के बक्सर गांव स्थित मां चंद्रिका देवी के दर्शन करने के लिए जा रहा था।

 

एसबीआई बैंक के पास झटका लगने से वह ट्रैक्टर से नीचे गिर गया। जिससे ट्रॉली का पहिया उसके ऊपर चढ़ गया। ग्रामीण उसे आनन-फानन सीएचसी लाए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर पूरे चौहानन मजेर गौरारूपई गांव निवासी शिवसागर अवस्थी (65) पुत्र शिवदर्शन अवस्थी साइकिल से पौशला से घर जा रहे थे।
 

लालगंज-फतेहपुर मार्ग पर पूरे अधीन मजरे पलियाबिरसिंहपुर गांव के पास स्थित पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह साइकिल समेत पुलिया के नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई।
 

मृतक के भाई अशोक कुमार ने बताया कि सुबह करीब नौ बजे उन्हें सूचना मिली तो वह घटना स्थल पर पहुंचे। भाई अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
 

फुरसतगंज प्रतिनिधि के अनुसार जायस से आ रहा छोटा हाथी ओदारी चौराहा पर अचानक पलट गया। इससे उस पर सवार दिनेश, उसकी पत्नी शिव दुलारी और बेटा दिलीप निवासी मुबारकपुर मुखेतिया थाना नसीराबाद घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। थानेदार राम अवतार का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।

खीरों थाना क्षेत्र में मंगलवार को बाइक की टक्कर से एक छात्रा घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी खीरों में भर्ती कराया। गोनामऊ निवासी शिवकरन की 13 वर्षीय पुत्री कीर्ती देवी कक्षा आठ की छात्रा है। वह गांव में ही जूनियर विद्यालय में पढ़ती है।

दोपहर में किसी काम से विद्यालय से सड़क पर आई थी। सड़क पार करते समय सामने से आ रहे बाइक सवार रामशंकर कुशवाहा निवासी पोखरी थाना विहार जनपद उन्नाव ने टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे सीएचसी खीरों पहुंचाया। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed