फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three killed in accident, 10 injured

हादसों में तीन की मौत, 10 घायल

Sun, 03 Jul 2016 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 03 Jul 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Three killed in accident, 10 injured
दुर्घटनाएं - फोटो : Demo pic
जिले में रविवार को वाहनों की रफ्तार में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हुए। भदोखर थाना क्षेात्र में दरियापुर के पास बाइक-टेम्पो में भिड़ंत होने से हादसा हुआ। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में बेकाबू अज्ञात वाहन ने एक हिस्ट्रीशीटर को कुचल दिया, जबकि यहीं पर दो ट्रकों के आपस में टकराने से एक ट्रक चालक ने जान गंवा दी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


भदोखर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कुचरिया गांव निवासी सुरेंद्र गुप्ता की इलेक्ट्रॉनिक की दुकान करता है। उसकी पत्नी विमला (44) और बेटा अंकित (18) बाइक से रविवार सुबह भरतगंज जा रहे थे। लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर दरियापुर के पास सामने से आ रहे टेम्पो से भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि विमला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यही नहीं हादसे में टेम्पो पलट गया। इससे टेम्पो पर सवार यात्री दिनेश, उर्मिला, सावित्री, राहुल, राम बरन, अंकित को चोटें आई। हादसे के बाद चालक टेम्पो छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने टेम्पो को कब्जे में लिया। थानेदार एसएन यादव का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट लिखकर मामले में कार्रवाई होगी। ऊंचाहार क्षेत्र में शनिवार रात लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर तहसील के सामने अज्ञात वाहन ने बाइक सवार प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के छिनौरा गांव निवासी छोटे सिंह पुत्र शिव नारायण सिंह को रौंद दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई हरिकेश ने अज्ञात वाहन के विरुद्ध थाने में तहरीर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक छोटे सिंह के खिलाफ रायबरेली, प्रतापगढ़ व इलाहाबाद में कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।

इसमें हत्या, जानलेवा, लूट, डकैती आदि के मुकदमे शामिल हैं। थानेदार जीडी शुक्ला का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं इलाहाबाद जिले के हंडिया थाना क्षेत्र के बैजपुर निवासी सुरेश ट्रक चालक था। वह ट्रक लेकर मुंबई से पटना जा रहा था।

ऊंचाहार रेलवे क्रॉसिंग के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गयी, जिससे सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक को सीएचसी पहुंचाया, जहां रविवार सुबह उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृत चालक के भाई रामनरेश ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

खीरों थाना क्षेत्र के बेहटा सातनपुर गांव निवासी रिंकू अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से घर आ रहा था। सेमियागढ़ी चौराहे के पास सामने से आ रहे साइकिल सवार विजय बाजपेई निवासी बेहटा सातनपुर से उनकी भिड़ंत हो गई। जिससे रिंकू और विजय गंभीर रूप से घायल हो गए।


आसपास लोगों ने दोनों के सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने जांच कराई जाएगी। उधर सलोन कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदाबाद निवासी मुस्तकीम अहमद गांवों में कपड़े की फेरी लगाकर बेंच रहा था। करहिया बाजार में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed