{"_id":"6a8c4846bfbc38a5b90adb32","slug":"raebareli-five-vehicles-in-the-convoy-of-an-inspector-general-of-police-collided-causing-chaos-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli: मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक के काफिले की पांच गाड़ियां भिड़ीं, अफरातफरी मची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक के काफिले की पांच गाड़ियां भिड़ीं, अफरातफरी मची
Mon, 24 Aug 2026 07:03 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:03 PM IST
सार
हादसे में पुलिस महानिरीक्षक के स्कॉर्ट वाहन समेत कुल पांच गाड़ियां शामिल थीं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा।
विज्ञापन
पांच गाड़ियां आपस में टकराईं।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के गुलूपुर चौकी के पास एक सड़क हादसा हुआ। मुख्यमंत्री की ड्यूटी से लौट रहे पुलिस महानिरीक्षक के काफिले की पांच गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
विज्ञापन
इस हादसे में पुलिस महानिरीक्षक के स्कॉर्ट वाहन समेत कुल पांच गाड़ियां शामिल थीं। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
ये भी पढ़ें - यूपी में मछली दावत पर राजनीति: राजभर बोले- प्याज-लहसुन नहीं तो वेज, अजय राय का जवाब- अब व्यवस्था बदल गई है
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - यूपी: ‘हनुमानगढ़ी में दर्शन, बाहर आकर मछली की दावत और फिर राम-राम’, सीएम योगी का अजय राय पर तंज
विज्ञापन
सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार सिंह और नगर क्षेत्राधिकारी आशीष निगम भी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में हुए नुकसान और घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।