फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three jailed for attacking Swamy Prasad

Raebareli News: स्वामी प्रसाद पर हमले में तीन को जेल

Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 07 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three jailed for attacking Swamy Prasad
पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या के साथ मारपीट करने वाले युवक को समर्थकों की भीड़ से छुड़कार ल
रायबरेली। सारस तिराहा पर पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद के स्वागत के दौरान हुए बवाल के मामले में बुधवार की शाम पुलिस ने तीन आरोपियों को जेल भेज दिया। मिल एरिया थाना प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि पूर्व मंत्री के हमले के मामले में ऑटी नौगवां गांव निवासी शिवम यादव, कौरापुर गौरा निवासी रोहित द्विवेदी को हिरासत में लिया गया था। डीह थाना क्षेत्र के खुरहटी निवासी दिलीप कुमार मौर्य की तहरीर पर केस दर्ज किया गया। पूर्व मंत्री पर हमले के बाद दिलीप ने दोनों युवकों की पिटाई की थी। मामले में दोनों युवकों और दिलीप कुमार मौर्य को भी जेल भेजा गया है।
विज्ञापन


रोहित को 51 हजार के इनाम का एलान
शंकराचार्य परिषद के अध्यक्ष एवं शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने रोहित द्विवेदी को 51 हजार रुपये इनाम देने का एलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया कि रामचरित मानस को फाड़ने वाले धर्मद्रोही को थप्पड़ मारने वाले को 51 हजार रुपये देंगे।
विज्ञापन


तत्काल हो एफआईआर
हिंदू युवा वाहिनी के जिला महामंत्री मारुत त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व मंत्री पर हमला करने वाले युवक बधाई के पात्र हैं। स्वामी प्रसाद माैर्य ने जिस तरह से हमारेआराध्य भगवान श्रीराम पर अभद्र टिप्पणी की, उससे हमारी भावनाओं को ठेस पहुंची। दोनों युवकों के साथ मारपीट करने वाले पूर्व मंत्री के सुरक्षा गार्ड व समर्थकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करणी सेना के नाम पर कुछ कीड़े कानून की उड़ा रहे धज्जी : स्वामी
स्वामी प्रसाद मौर्य ने हमले पर नाराजगी जताते हुए कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया। आरोप लगाया कि करणी सेना के नाम पर कुछ कीड़े-मकोड़े योगी सरकार की कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed