फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three injured in a road accident

सड़क हादसे में तीन घायल

Sat, 03 Oct 2020 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three injured in a road accident
लालगंज (रायबरेली)। सड़क हादसों में जहां शिक्षक का परिवार बाल-बाल बचा वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन लोगों को सीएचसी भेजा गया जहां से दो को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में एक चाट वाले की दुकान भी पूरी तरह से नष्ट हो गई।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना शनिवार को बाल्हेमऊ गांव में ऐहार मोड़ के पास शाम पांच बजे हुई। शिक्षक धीरेंद्र कुमार मिश्र अपने परिवार के साथ अपनी कार से लालगंज की ओर से आ रहे थे, ऐहार गांव के मोड़ के निकट पीछे से आ रही तेज रफ्तार एसयूवी ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर की चपेट में आकर आलोक कुशवाहा की चाट की दुकान नष्ट हो गई।
विज्ञापन

मौके पर चाट खा रहे बाल्हेमऊ के विनय पाल को गंभीर चोट आई। एक राहगीर की बाइक और एक साइकिल भी टूट गई। दुर्घटना करने वाला चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। दुर्घटना में शिक्षक की कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और परिवार बाल-बाल बचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed