{"_id":"5f74d3a58ebc3e9b9359232b","slug":"three-friends-drowned-in-the-ganges-one-dead-raibaraily-news-lko5428767194","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में नहाने गए तीन दोस्त डूबे, एक की मौत
विज्ञापन
रायबरेली। गदागंज थाना क्षेत्र में बुधवार को गंगा नहाने गए दो दोस्त डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए तीसरे दोस्त ने नदी में छलांग लगा दी। दोनों दोस्तों को तो आसपास मौजूद नाविकों ने बचा लिया। मगर दोस्तों को बचाने के लिए नदी में कूदे युवक की डूबकर मौत हो गई। करीब आधे घंटे बाद उसका शव नदी से ढूंढ निकाला गया। घटना की जानकारी होने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पूरे नजरी गांव निवासी पवन कुमार (25) गांव के ही दोस्त गोल्डी और गुड्डू के साथ बुधवार सुबह पूरे गुरुदीन गंगा घाट पर स्नान करने गया था। घाट पर कपड़े उतारकर गोल्डी और गुड्डू नदी में कूद गए। नहाते समय गहरे पानी में जाने से दोनों डूबने लगे। ये देखकर पवन ने पहले तो शोर मचाया और फिर दोस्तों को बचाने के लिए गंगा में छलांग लगा दी। ये देखकर आसपास मौजूद नाविक डूबते युवकों को बचाने दौड़े।
नाविकों ने गोल्डी व गुड्डू को तो बचा लिया मगर पवन नहीं मिला। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद नदी से पवन को ढूंढकर निकाला जा सका। पवन को तुरंत सीएचसी डलमऊ पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे कोतवाल लालचंद्र सरोज ने संबंधित परिजनों से मामले की जानकारी ली। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक पवन पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके दो बहनें हैं। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पवन की मां शिवपति समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।