फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   three died in road accident

ट्रिपलिंग में बाइक सवार दो युवकों की मौत, तीसरा गंभीर

Sat, 14 Dec 2019 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
three died in road accident
तिलोई-हरचंदपुर। बारिश के दौरान गुरुवार रात हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। अमेठी जिले के मोहनगंज थाना क्षेत्र में ट्रिपलिंग में बाइक सवार बिजली के खंभे से टकरा गए। इससे एक युवक की मौके पर, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। उधर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक कार बेकाबू होकर ट्रक में भिड़ गई। इससे कार सवार ऑटो पार्ट्स व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन

अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के पूरे गोसाई मजरे चिलौली गांव निवासी लवलेश कुमार (23) पुत्र गुरुदत्त व मोहनगंज थाना क्षेत्र के गड़ेहरा मजरे पाकरगांव निवासी राहुल (16) पुत्र रामकुमार व राकेश कुमार (24) गुरुवार रात एक बाइक पर सवार होकर तेज रफ्तार से राजाफत्तेपुर की तरफ से गड़ेहरा आ रहे थे।
विज्ञापन

लोधवारिया गांव के निकट सड़क से सटा हुआ लगा बिजली के खंभे से बाइक टकरा गई। इससे लवलेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल, राकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तिलोई सीएचसी ले जाया गया। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर राहुल ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवकों की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मचा है। उधर, हरचंदपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात लखनऊ से रायबरेली की ओर जा रही कार छतैया गांव के पास बेकाबू होकर ट्रक के पीछे घुस गई। टक्कर से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस व ग्रामीणों ने किसी तरह कार में फंसे युवक को बाहर निकाला।

एंबुलेंस सेे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। उसकी पहचान ऑटो पार्ट्स व्यापारी सत्यप्रकाश कौशल (40) निवासी सलोन के रूप में हुई। जानकारी होने पर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे। थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed