फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three deer population came in, attacked by the dogs injured

आबादी में आए तीन हिरन, कुत्तों ने हमला कर किया घायल

Sat, 23 Jan 2016 11:57 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three deer population came in, attacked by the dogs injured
जगतपुर और नसीराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार को तीन हिरन जंगल से भटककर आबादी में आ गए। यहां कुत्तों ने हमलाकर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने उनका इलाज कराने के बाद वन विभाग के अफसरों के हवाले कर दिया। जगतपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार के पास ग्रामीणों ने एक हिरन को घायलावस्था में देखा।

मो. अयूब ने उसका पशु चिकित्सालय में उपचार कराकर इसकी सूचना वन विभाग को दी। फारेस्टर एके शुक्ला ने बताया कि हिरन गंभीर रूप से घायल है।

उसे कब्जे में ले लिया गया है, स्वस्थ्य होने के बाद जंगल में छोड़ दिया जाएगा। इसी तरह नसीराबाद थाना क्षेत्र के पूरे रामदत्त दुबे मजरे बभनपुर के पास जंगल में कुत्तों ने दो हिरन को दौड़ा लिया।
विज्ञापन


इस पर दोनों आबादी में घुस गए। एक हिरन तो बचकर जंगल में चला गया, जबकि दूसरे को कुत्तों ने घेर कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाया।

सूचना पर पहुंचे फारेस्टर त्रिभुवन नाथ गुप्ता और वन रक्षक राम लखन ने घायल हिरन का सलोन पशु चिकित्सालय में इलाज कराया। फारेस्टर ने बताया कि हिरन के ठीक होने पर उसे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed