{"_id":"6acfdfbe55e5fa5c2e0a305f","slug":"two-year-old-child-dies-after-falling-from-roof-raebareli-news-c-101-1-slko1031-169949-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत
Thu, 15 Oct 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
हरचंदपुर। अचकापुर गांव में बुधवार दोपहर छत से गिरकर दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं।
गांव निवासी आशीष कुमार का पुत्र अभि कुमार बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान अचानक वह छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरचंदपुर ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने से पहले ही मासूम ने दम तोड़ दिया। सीओ महराजगंज प्रदीप कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई है। संवाद