फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Three arrested, including brother and aunt, for youth's murderThree arrested, including brother and aunt, for youth's murder

Raebareli News: युवक की हत्या में भाई, चाची समेत तीन गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 01 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Three arrested, including brother and aunt, for youth's murderThree arrested, including brother and aunt, for youth's murder
खीरों। एकौनी गांव निवासी शिवबाबू (24) की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को भाई, चाची समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लाठियां बरामद की हैं।
विज्ञापन


बीते शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व के दिन शिवबाबू अपने चाचा चंद्रपाल की बाइक लेकर कहीं जा रहा था। चाचा ने बाइक ले जाने से मना किया था। इसी को लेकर विवाद हुआ था। आरोप था कि चाचा समेत अन्य लोगों ने शिवबाबू को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शिवबाबू के शरीर पर 12 चोटें आईं थी।
विज्ञापन


मामले में मृतक युवक के पिता चंद्रलाल की तहरीर पर चाचा चंद्रपाल, चाची सविता, चचेरे भाई अमृतलाल उर्फ मन्नू और अन्य अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई थी। खीरों थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में उसका बड़ा भाई रामबाबू भी शामिल था। मामले में मृतक युवक के बड़े भाई रामबाबू, चाची सविता और चचेरे भाई अमृतलाल उर्फ मन्नू को पकड़कर जेल भेजा गया है। आरोपियों की निशानदेही पर लाठियां बरामद की गई हैं। आरोपी चाचा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed